भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने संविधान बस यात्रा को दिल्ली के लिए रवाना किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संविधान बस यात्रा संविधान के प्रति सम्मान और जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से निकाली गई है : मोहन लाल बड़ौली

चंडीगढ़, 12 अप्रैल। भाजपा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बडौली ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को हरी झंडी दिखाकर “संविधान बस यात्रा“ को रवाना किया। संविधान बस यात्रा के तहत ट्राइसिटी के सैकड़ों युवा दिल्ली स्थित पंचतीर्थ में से एक, बाबा साहेब के महापरिनिर्वाण स्थल पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे एवं बाबा साहेब के म्यूजियम का दर्शन करेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य संविधान जागरूकता और डा. अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में युवाओं को संविधान के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा संविधान के प्रति सम्मान और जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से निकाली गई है।

श्री बड़ौली ने कहा कि मोदी सरकार ने बाबा साहेब डां भीमराव अंबेडकर के जीवन से जुड़े पांच महत्वपूर्ण स्थलों को विकसित किया है। उन्होंने कहा कि ये स्थान बाबा साहेब के जन्म, शिक्षा, ज्ञान, दीक्षा और महापरिनिर्वाण के प्रतीक हैं। इन स्थानों का विकसित करने का उद्देश्य भावी पीढ़ी को बाबा साहेब के विचारों और कार्यों से प्रेरित करना है और सामाजिक न्याय तथा समानता के संदेश को बढ़ावा देना।

इस मौके पर टीम हरियाणा के मंत्री एवं प्रदेश महामंत्री कृष्ण बेदी, जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!