पुरस्कार समारोह का उद्देश्य छिपी प्रतिभाओं को पहचान देना- विनोद बापना।

गुरुग्राम(जतिन/राजा ) – पीएनजीआई फोरम (प्रोफेशनल नेटवर्क ग्रुप ऑफ इंडिया) ने विश्व कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट फरुखनगर में छठे महिला उपलब्धि पुरस्कार-2026 और चौथे काइजन उत्कृष्टता पुरस्कार-2026 का आयोजन किया। समारोह में महिला नेतृत्व, नवाचार, गुणवत्ता, उत्पादकता और निरंतर सुधार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों और संस्थानों को सम्मानित किया गया।
पीएनजीआई फोरम के चेयरमैन तथा कैपारो मारुती इंडिया लिमिटेड के सीईओ विनोद बापना ने कहा कि व्यक्ति और संगठन की प्रगति के लिए निरंतर सुधार जरूरी है। उन्होंने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में नेतृत्व कर देश की प्रगति में योगदान दे रही हैं।बापना ने कहा कि आने वाले समय में उद्योगों में कुशल मानव संसाधन की मांग तेजी से बढ़ेगी। इसके लिए सरकार, उद्योगों और शिक्षण संस्थानों को मिलकर काम करना होगा, ताकि विद्यार्थियों को रोजगारपरक कौशल मिल सके। उन्होंने कहा कि पुरस्कार समारोह का उद्देश्य छिपी प्रतिभाओं को पहचान देना और दूसरों को बेहतर कार्य के लिए प्रेरित करना है।
मुख्य अतिथि एचसीएस कौशल कटारिया, अतिरिक्त श्रम आयुक्त (एनसीआर) ने कहा कि ऐसे आयोजन प्रतिभाओं और संस्थानों के उत्कृष्ट कार्यों को पहचान देने के साथ औद्योगिक विकास, कौशल और बेहतर कार्य संस्कृति को बढ़ावा देते हैं।
समारोह में रत्न अग्रवाल, पूर्व मुख्य मानव संसाधन अधिकारी, हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड और मालिनी गुप्ता, भारत प्रतिनिधि, अर्थवर्म फाउंडेशन को जीवन गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
महिला उपलब्धियों को सम्मान

पीएनजीआई ने महिला पुरस्कार-2026 से मोनिका यादव, सुनील कुमारी, सुप्रिया अमृत राज और पूनम नेहरा प्राची गुप्ता, शशि चौहान, नाजिया अफरीन, प्रिया राणा और सना खान को पुरस्कार दिया।
इन पुरस्कारों में एलोक इंडस्ट्रीज, सुब्रोस, लक्ष्य एचआर सॉल्यूशंस, एआईसिन ऑटोमोटिव हरियाणा, मोनिका लाइफ जेन, दिनेश चंद्र आर.अग्रवाल इंफ्राकॉन, एएआर कासा सर्विसेज, रमन मुंजाल विद्या मंदिर, बैक्सी, हॉलिस्टर मेडिकल इंडिया, हाइ-लेक्स एसीटी इंडिया, याजाकी इंडिया, टेनेंट कंपनी, भगवती प्रोडक्ट्स, हाई-टेक एंटरप्राइजेज, शार्प, आईआईएलएम विश्वविद्यालय, मारुति सुजुकी सेंटर फॉर एक्सीलेंस, लिंगायस इंस्टीट्यूट और ट्विन हेल्थ इंडिया सहित विभिन्न संस्थानों की महिला प्रोफेशनल्स ने भाग लिया।
काइजन पुरस्कारों में औद्योगिक उत्कृष्टता।
चौथे काइजन उत्कृष्टता पुरस्कार-2026 में निरंतर सुधार, गुणवत्ता, उत्पादकता, लागत में कमी, नवाचार और परिचालन उत्कृष्टता के लिए संस्थानों और प्रोफेशनल्स को सम्मानित किया गया। प्रमुख श्रेणियों में काइजन स्टार, काइजन आइकन और काइजन चैंप शामिल रहीं।
पुरस्कारों में कैपारो मारुति, एसकेएच ग्रुप, स्टर्लिंग टूल्स, मुंजाल शोवा, रूप पॉलीमर्स, सैंडेन विकास इंडिया, लावा, सोना कॉमस्टार, साबोहेमा ऑटोमोटिव, एब्रोस स्पोर्ट्स इंटरनेशनल, एआईसिन ऑटोमोटिव हरियाणा, डीबीजी टेक्नोलॉजीज, दीपक एडवांस्ड मटेरियल, हीरो मोटोकॉर्प, हाईटेक इंडस्ट्रीज, सुब्रोस, हॉलिस्टर मेडिकल इंडिया, सोनालिका इंडस्ट्रीज, एस्टेमो इंडिया और एलोक इंडस्ट्रीज सहित कई औद्योगिक संस्थानों ने भाग लिया।मीडिया सहयोग के लिए दैनिक चेतना से जतिन जर्नलिस्ट को अवार्ड दिया गया।
कार्यक्रम में संजय बोस, सुदीप देव,डॉ.सुजाता शाही,अंकित गुप्ता,मुकेश गोयल, सरला यादव, सुशीला कौशिक,विवेक गुप्ता, सचिन शर्मा,असिस्टेंट डायरेक्टर – ट्रेनिंग और प्लेसमेंट – श्रद्धा चौरसिया,जगमोहन लक्खा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
पीएनजीआई फोरम की फाउंडर मेंबर जोहा अशफाक व आशु कश्यप ने अतिथियों, प्रतिभागियों और आयोजन टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि फोरम आगे भी प्रतिभाओं को पहचान देने और उद्योग जगत के बीच संवाद व ज्ञान-साझाकरण को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजन करता रहेगा।








