11 अप्रैल को बैसाखी समारोह, 3 मई को भव्य वार्षिक उत्सव; सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए रिहर्सल 13 अप्रैल से
गुरुग्राम, 8 अप्रैल – (बुधवार): सेक्टर-4 स्थित सामुदायिक भवन में वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब गुड़गांव शाखा की कोर कमेटी की बैठक क्लब के प्रधान श्री धर्म सागर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन श्री डी.एन. कवातरा ने किया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 11 अप्रैल (दूसरे शनिवार) को बैसाखी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर क्लब के सदस्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे, जिनमें पंजाबी गिद्धा, लोकनृत्य और गीतों की विशेष प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहेगी।
इसके अलावा क्लब का वार्षिक उत्सव 3 मई 2026 (रविवार) को आयोजित किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता पंजाब केसरी समाचार पत्र की डायरेक्टर श्रीमती किरण चोपड़ा शर्मा करेंगी।
कार्यक्रमों की तैयारी के लिए 13 अप्रैल से प्रतिदिन सायं 3 बजे से 4 बजे तक रिहर्सल शुरू होगी, जिसमें श्री चन्द्रशेखर शर्मा विशेष सहयोग देंगे। बैठक में एम्बेसडर श्री नन्द किशोर सरदाना ने भी रिहर्सल में सक्रिय सहयोग का आश्वासन दिया। वहीं, गायक एवं की-बोर्ड प्लेयर राधेश्याम भी अभ्यास सत्र में भाग लेंगे।
जो सदस्य वार्षिक उत्सव में प्रस्तुति देना चाहते हैं, उन्हें अपने नाम 11 अप्रैल को श्री मदन डुडेजा के पास दर्ज कराने होंगे। आयोजन के दिन सुबह 11 बजे सामुदायिक भवन में समय पर पहुंचने वाले पहले 20 सदस्यों के लिए विशेष पुरस्कार भी रखे गए हैं।
बैठक में श्री एम.आर. कुमार, श्री मदन डुडेजा, श्री रमेश वशिष्ठ, श्रीमती पूनम रावा और श्री मनीष सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के पश्चात सभी प्रतिभागियों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की जाएगी।







