नारी शक्ति विशेष कार्यक्रम में बही काव्य की रसधार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुग्राम में ‘अहं ब्रह्मास्मि~नव उद्घोष फाउंडेशन’ का आयोजन, साहित्य व समाज सेवा से जुड़ी महिलाओं को किया गया सम्मानित

गुरुग्राम, 28 मार्च। ‘अहं ब्रह्मास्मि~नव उद्घोष फाउंडेशन’ के तत्वावधान में शनिवार को सेक्टर-45 स्थित द एस्टर्स स्कूल के सभागार में ‘नारी शक्ति विशेष’ कार्यक्रम (सम्मान समारोह एवं काव्य प्रस्तुति) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन संस्था की संस्थापिका अध्यक्ष दीपशिखा श्रीवास्तव ‘दीप’ के नेतृत्व में हुआ।

कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय कवयित्री एवं मंच संचालिका डॉ. कीर्ति काले मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि हरियाणा साहित्य अकादमी की पूर्व निदेशक एवं सुप्रतिष्ठित साहित्यकार डॉ. मुक्ता ने अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में डॉ. सविता चड्ढा, सीसीए स्कूल की प्रधानाचार्या निर्मल यादव, द एस्टर्स स्कूल की प्रधानाचार्या उर्मिल यादव तथा गृह मंत्रालय की पूर्व वरिष्ठ उप निदेशक नमिता राकेश मौजूद रहीं।

कार्यक्रम का संचालन संस्था के संरक्षक एवं अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि राजपाल यादव ने किया। संयोजन नीरज श्रीवास्तव तथा तकनीकी सहयोग द्विज श्रीवास्तव ने संभाला।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं मां शारदे के चरणों में माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके पश्चात संस्था की महासचिव अंजलि श्रीवास्तव ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया।

इस अवसर पर गुरुग्राम, दिल्ली और नोएडा से आई चयनित कवयित्रियों, समाजसेवियों एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को ‘वागीश्वरी’, ‘जगद्धात्री’, ‘नारायणी’ और ‘कल्याणी सम्मान’ से सम्मानित किया गया। वहीं उपस्थित कवियों को ‘साहित्य सारथि सम्मान’ से अलंकृत किया गया।

कार्यक्रम में प्रस्तुत कविताओं ने नारी शक्ति के विविध स्वरूपों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। विशेष रूप से डॉ. कीर्ति काले की कविता “ये हैं कॉन्फिडेंट लड़कियां” ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

काव्य प्रस्तुति देने वालों में डॉ. कीर्ति काले, डॉ. मुक्ता, डॉ. सविता चड्ढा, नमिता राकेश, दीपशिखा श्रीवास्तव ‘दीप’, रेणु मिश्रा रतन, प्रीति पाठक, रजनी शर्मा, प्रीति मिश्रा, सविता स्याल, मोनिका शर्मा, कृष्णा जैमिनी, अंजू क्वात्रा, अंजू सिंह, पराग शर्मा, लोकेश चौधरी, चांदनी केसरवानी, प्रेमलता चौधरी, सुरक्षा खुराना, डॉ. कृष्णा कुमारी आर्या, डॉली अग्रवाल, मनोरमा, नीना गुप्ता एवं सुमन नागर सहित अनेक कवयित्रियां शामिल रहीं।

वहीं कवियों में राजपाल यादव, विमलेंदु सागर, विनय कुमार, डॉ. विजय नागपाल, सुजीत कुमार और सुरेंद्र मनचंदा ने भी अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधा।

इसके अतिरिक्त मीनाक्षी रंजन, मीनाक्षी सक्सेना, डॉ. रश्मि अग्रवाल और नीरा बख्शी को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए ‘कल्याणी सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में महासचिव रेणु मिश्रा रतन ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें