गुरुग्राम, 28 मार्च। जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर रेट वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित दरों को सार्वजनिक कर दिया गया है। जिला राजस्व अधिकारी विजय यादव ने बताया कि हरियाणा सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार ये दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू की जानी हैं।
डीसी अजय कुमार के दिशा निर्देश पर तहसीलों व उप-तहसीलों से प्राप्त सिस्टम जनरेटेड प्रेडिक्टिव प्रस्तावों को जिला की आधिकारिक वेबसाइट gurugram.gov.in पर अपलोड किया गया है, ताकि आमजन इन्हें देख सकें और अपनी आपत्तियां व सुझाव दे सकें। नागरिक 30 मार्च तक शाम 4:30 बजे तक अपने सुझाव संबंधित तहसील कार्यालय अथवा कमरा नंबर 212 एचआरए शाखा, द्वितीय तल, डीसी कार्यालय गुरुग्राम या ईमेल drogrg@hry.nic.in के माध्यम से भेज सकते हैं।








