चंडीगढ़, 26 मार्च 2026 – हरियाणा सरकार ने देर रात 21 IAS और 42 HCS अफसरों के ट्रांसफर कर दिए। प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए कई जिलों और विभागों में जिम्मेदारियां भी बदली गई हैं। कई अधिकारियों को नई पोस्टिंग दी गई, जबकि कुछ को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। अधियारियों के ये ट्रांसफर तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
गीता भारती को हिसार मंडल का कमिश्नर बनाया गया है। वहीं रवि प्रकाश गुप्ता को गुरुग्राम मंडल के कमिश्नर की जिम्मेदारी दी गई है।
अमित कुमार अग्रवाल (IAS) को कुरुक्षेत्र डेवलपमेंट बोर्ड का सदस्य सचिव बनाया गया, साथ ही अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई। 2 दिन पहले ही उन्हें फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी का प्रशासक नियुक्त किया गया था।
हिसार की कमिश्नर बनीं गीता भारती
आईएएस गीता भारती को हिसार डिवीजन की कमिश्नर नियुक्त किया गया है। रवि प्रकाश गुप्ता को गुरुग्राम डिवीजन का कमिश्नर बनाया गया, साथ ही वे शहरी संपदा विभाग के सचिव का दायित्व बरकरार रहेगा।
नरहरी सिंह बांगड़ एमडी बने
आईएएस सत्येंद्र दुहान स्किल डेवलपमेंट एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग सेंटर का डॉयरेक्टर बनाया गया है। इसके साथ ही उनके पास एडिशनल सेक्रेटरी का पद भी रहेगा। आईएएस सतबीर सिंह को फायर सर्विसेज हरियाणा के डॉयरेक्टर और आयुष्मान भारत हरियाणा हेल्थ प्रोटेक्शन अथॉरिटी का CEO बनाया गया है। वंदना डिसोदिया को गृह विभाग (होम-I और होम-II) की सचिव और हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया है।
2 दिन पहले अल-फलाह यूनिवर्सिटी के प्रशासक बने अमित
सरकार ने 2 दिन पहले ही सीनियर IAS अधिकारी अमित अग्रवाल को अल-फलाह यूनिवर्सिटी का प्रशासक नियुक्त किया है। अब बड़े स्तर पर हुए ट्रांसफर में अमित अग्रवाल का भी नाम शामिल हैं। अमित अग्रवाल को कुरुक्षेत्र डेवलपमेंट बोर्ड का मेंबर सेक्रेटरी बनाया गया, वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ उन्हें अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
वहीं अमित यूनिवर्सिटी के फाइनेंसियल और प्रशासनिक मामलों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। दिल्ली ब्लास्ट में कुछ डॉक्टरों के नाम सामने आने के बाद यूनिवर्सिटी चर्चा में आई थी।
नए पदों पर भेजे गए युवा IAS अधिकारी
आईएएस अंजलि श्रोत्रिया को फरीदाबाद में ADC नियुक्त किया गया। वहीं अंकित कुमार चौकसे को पानीपत में ADC बनाया गया है। उत्सव आनंद को हिसार में ADC की जिम्मेदारी दी गई। डॉ. राहुल रैया को करनाल में ADC लगाया गया। इसके अलावा नूंह, झज्जर, महेंद्रगढ़, सिरसा और अंबाला जैसे जिलों में SDO और ADC स्तर पर बड़े बदलाव किए गए। कई अधिकारियों को खाली पदों और नए बनाए गए पदों पर तैनाती दी गई है।
HCS अधिकारियों को भी नई पोस्टिंग
अजय चोपड़ा (HCS) को सोनीपत में ADC और जिला परिषद CEO बनाया गया है। वहीं परमजीत चहल (HCS) को फरीदाबाद नगर निगम में एडिशनल कमिश्नर लगाया गया है। वहीं संजय कुमार (HCS) को कैथल में SDO (सिविल) बनाया गया है। प्रदीप अहलावत (HCS) को चरखी दादरी में जिला परिषद CEO की जिम्मेदारी दी गई है।














