मानव कल्याण पर आधारित होना चाहिए कानूनी और नैतिक ढांचा : अर्जुन राम मेघवाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं, तकनीकी विकास और जनभागीदारी को नई दिशा देगी युवाओं की सक्रिय भागीदारी।

केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल व पूर्व सांसद ईश्वर सिंह ने 6 करोड़ की लागत से बनने वाले महिला छात्रावास का किया शिलान्यास।

थानेसर, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 22 मार्च : केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि कानूनी और नैतिक ढांचा मानव कल्याण पर आधारित होना चाहिए। हमारा ‘विकसित भारत’ का लक्ष्य केवल आर्थिक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि एक ऐसी डिजिटल क्रांति का नेतृत्व करना है जो पूरी तरह से मानव-केंद्रित हो। भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। युवाओं की सक्रिय भागीदारी लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं, तकनीकी विकास और जनभागीदारी को नई दिशा देगी। विधायी भाषा का प्रत्येक शब्द महत्वपूर्ण होता है और सटीक मसौदा तैयार करना शासन व्यवस्था का आधार है।

केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री अर्जुन मेघवाल ने रविवार को गांव खेड़ी मारकंडा में अंबेडकर एजुकेशन सोसायटी की तरफ से अंबेडकर लॉ कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री अर्जुन मेघवाल व पूर्व सासंद ईश्वर सिंह ने 6 करोड़ की लागत से बनने वाले महिला छात्रावास का शिलान्यास किया। इस मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल भी मौजूद रहे। इसके बाद केंद्रीय राज्य मंत्री ने कानून के विद्यार्थियों के साथ सीधा संवाद किया और नए कानून को लेकर बातचीत भी की है। इसके बाद केंद्रीय कानून मंत्री ने अंबेडकर लॉ कॉलेज का अवलोकन किया।

केंद्रीय कानून मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से लोगों की सुरक्षा के लिए नए कानून तैयार किए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि प्रत्येक व्यक्ति को सही समय पर सही न्याय मिलें। भारत में न्याय प्रणाली को मजबूत बनाने और सबको जल्द न्याय मिले, इसके लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार ने कई सुधारों की शुरुआत की है, जैसे कि ऑनलाइन केस मैनेजमेंट सिस्टम, ई-कोर्ट, और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई। इसके अलावा, न्यायालयों में खाली पदों को भरने और न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने के प्रयास भी किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि अभी भी कई चुनौतियां हैं, जैसे कि न्यायालयों में लंबित मामलों की संख्या, जटिल प्रक्रियाएं, और संसाधनों की कमी। लेकिन सरकार और न्यायालयों के संयुक्त प्रयास से इन चुनौतियों का सामना किया जा रहा है।

पूर्व सांसद ईश्वर सिंह ने कहा कि अंबेडकर एजुकेशन सोसायटी के अंबेडकर लॉ कॉलेज में 400 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। कॉलेज में विद्यार्थियों को सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। किसी भी समाज का सुधार करने के लिए शिक्षा महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। अंबेडकर एजुकेशन सोसायटी की शिक्षा के क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारी को निभा रही है ताकि युवा वर्ग शिक्षा ग्रहण कर देश को विकसित भारत बनाने में योगदान दे सके।

इस मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल, पूर्व चेयरमैन दुग्ध विकास प्रसंघ हरियाणा रणधीर सिंह,चेयरपर्सन नगरपालिका चीका रेखा, रामपाल, कशिश मेहरा, आस्था मेहरा, अनुष्का, मदन मोहन छाबड़ा, प्रिंसिपल सी आर जिलोवा, गौतम शर्मा,अशोक गुज्जर पूर्व जिला प्रधान बी जे पी कैथल, मुनीश काठवाड पूर्व जिला प्रधान, केवल कृष्ण छाबड़ा, हुक्म सिंह पूर्व कंट्रोलर, रामकुमार सरपंच खानपुर, विक्रम कुमार, एडवोकेट कुलदीप सिंह, खरैती सिंगला, राधेश्याम गर्ग, विशाल सिंगला प्रधान अग्रवाल वैश्य पंचायत, जयबीर रंगा पूर्व तहसीलदार, राजपाल कानूगो, पार्षद प्रतिनिधि चीका अमरीक सिंह, पार्षद राजेश कुमार, पार्षद सुभाष चंद, पार्षद हरदीप सिंह, सुशील कुमार, विजय सिंगला, अजय शर्मा, राजेश कुमार एवं लॉ कॉलेज के छात्र व स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!