भाजपा सरकार शहीदों के सम्मान में सदैव प्रतिबद्ध : मोहन लाल बड़ौली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता : मोहन लाल बड़ौली*

*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने सोनीपत के गांव गढ़ी बाला में शहीद महेंद्र की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें नमन किया*

चंडीगढ़, 22 मार्च। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने रविवार को गांव गढ़ीबाला में अमर शहीद महेंद्र की प्रतिमा का श्रद्धापूर्वक अनावरण एवं शहीद स्थल का विधिवत उद्घाटन कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार शहीदों के सम्मान में सदैव प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर मंत्री कृष्ण लाल पंवार, विधायक राई कृष्णा गहलावत एवं जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज उपस्थित रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हरियाणा वीरों की भूमि है, यहां के युवाओं में देश सेवा का जज्बा कूट-कूट कर भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि शहीद महेंद्र ने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देकर हरियाणा की गौरवशाली परम्परा को आगे बढ़ाया है। श्री बड़ौली ने कहा कि पूरे क्षेत्र को शहीद महेंद्र के बलिदान पर गर्व है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि अपने जवानों की बदौलत ही हम सुरक्षित हैं। शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। श्री बड़ौली ने कहा कि शहीद महेंद्र की प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को देश के प्रति समर्पण और सेवा तथा साहस के लिए प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने कहा कि मोदी और नायब सैनी सरकार शहीदों के परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो अपनी दीवाली अपने वीर जवानों के साथ मनाते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे जवान हर कठिनाईयों का सामना करते हुए देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं तभी हम अपने घरों में चैन की नींद सोते पाते हैं।

*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने यूपीएससी में 137वां रैंक लाने वाली मनीषा डागर को दी बधाई*

इससे पहले सोनीपत में ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने यूपीएससी में 137वां रैंक लाने वाली मनीषा डागर को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सोनीपत के गांव बागडू में आयोजित कार्यक्रम में श्री बड़ौली ने मानषी डागर को इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार पारदर्शी तरीके से काम करने वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में “बिना खर्ची-बिना पर्ची” के पारदर्शी तरीके से युवाओं को सरकारी नौकरियां मिल रही हैं, जिससे प्रतिभाशाली युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। इस अवसर पर सोनीपत जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज तथा सोहना जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक भी उपस्थित रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!