जिला प्रशासन का रात्रि ठहराव 25 मार्च को गांव खोड़ में

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुग्राम, 13 मार्च। जिला प्रशासन गुरुग्राम की ओर से बुधवार, 25 मार्च को जिला के पटौदी ब्लॉक के गांव खोड़ में रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

सीटीएम सपना यादव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि डीसी अजय कुमार रात्रि ठहराव के दौरान ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के दिशा निर्देशों की अनुपालना जिला प्रशासन की ओर से प्रभावी ढंग से की जा रही है। इसी कड़ी में समाधान शिविर के साथ ही रात्रि ठहराव कार्यक्रम भी निरन्तर किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक व व्यक्तिगत समस्याओं को सुन कर उनका समाधान किया जाएगा। हरियाणा सरकार की जनहितकारी नीतियों की जानकारी देने के लिए विभागीय प्रदर्शनी लगाई जाएगी। रात्रि ठहराव कार्यक्रम में सभी विभागों के प्रमुख अधिकारी मौजूद रहेंगे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!