महिला सफाई कर्मचारियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता कार्यशाला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नगर निगम गुरुग्राम, एक प्यास की ओर एनजीओ और पार्षद सोनिया यादव के सहयोग से हुआ आयोजन

गुरुग्राम, 12 मार्च। नगर निगम गुरुग्राम द्वारा एक प्यास की ओर एनजीओ के सहयोग से तथा वार्ड-21 की पार्षद श्रीमती सोनिया यादव के मार्गदर्शन में महिला सफाई कर्मचारियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता विषय पर एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नगर निगम के स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर कुलदीप हिंदुस्तानी भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

महिला कर्मचारियों को स्वास्थ्य व स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य महिला सफाई कर्मचारियों को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता, स्वास्थ्य सुरक्षा और सही देखभाल के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान विशेषज्ञों ने महिलाओं को मासिक धर्म से जुड़ी स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी तथा स्वच्छता बनाए रखने के सही तरीकों के बारे में विस्तार से बताया।

सुरक्षित स्वच्छता उत्पादों के उपयोग पर दी गई जानकारी

कार्यक्रम में उपस्थित महिला कर्मचारियों को मासिक धर्म के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों, संक्रमण से बचाव के उपायों तथा सुरक्षित एवं स्वच्छता उत्पादों के उपयोग के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि सही जानकारी और स्वच्छता अपनाकर कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है।

कार्यशाला में महिला सफाई कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विशेषज्ञों द्वारा दिए गए सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना। इस दौरान महिलाओं ने अपने अनुभव भी साझा किए तथा स्वास्थ्य से जुड़े सवाल पूछकर जानकारी प्राप्त की।

स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल

नगर निगम गुरुग्राम की यह पहल महिला कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सम्मान और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से महिला कर्मचारियों को सही जानकारी उपलब्ध कराकर उन्हें स्वस्थ और सुरक्षित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!