उप क्षेत्रीय कार्यालय गुरुग्राम में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुग्राम, 10 मार्च। ईएसआईसी के उप क्षेत्रीय कार्यालय गुरुग्राम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के उपलक्ष्य में कार्यालय प्रमुख सुनील यादव की अध्यक्षता में महिला कार्मिकों के लिए एक विशेष समारोह का आयोजन किया ग

या।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यालय प्रमुख ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस केवल महिलाओं के संघर्ष, उपलब्धियों और योगदान को स्मरण करने का अवसर ही नहीं है, बल्कि यह दिन महिलाओं के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए समाज को प्रेरित भी करता है। उन्होंने कहा कि आज की नारी न केवल अपने घर-परिवार की जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभा रही है, बल्कि सरकारी एवं निजी क्षेत्रों में भी अपनी प्रतिभा और परिश्रम से देश की उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

कार्यक्रम की शुरुआत कार्यालय की महिला कार्मिकों द्वारा पंचदीप प्रज्वलित कर की गई, जिसके बाद सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर महिला कार्मिकों ने गीत, कविता और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कविता और भाषण के माध्यम से वक्ताओं ने नारी शक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नारी अपने आत्मविश्वास और साहस के बल पर निरंतर आगे बढ़ रही है और वैश्विक स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही है।

इस अवसर पर जनसंपर्क अधिकारी डॉ. स्वीटी यादव ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस वर्ष 2026 की थीम “अधिकार और न्याय के साथ हर महिला और बालिका के सशक्तिकरण के लिए वास्तविक कार्रवाई” है। साथ ही “गिव टू गेन” अभियान लैंगिक समानता के लिए सहयोग और उदारता की भावना को बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा कि भारत अब केवल महिलाओं के लिए कल्याणकारी योजनाएं बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि महिला-नेतृत्व वाले विकास को प्राथमिकता दे रहा है। यह इस बात का प्रमाण है कि महिलाएं देश की अर्थव्यवस्था और समाज की प्रगति की वास्तविक शक्ति हैं। डॉ यादव ने बताया कि संविधान द्वारा प्रदत्त समानता का अधिकार और सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार ने यह सुनिश्चित किया है कि भारत के लोकतंत्र में महिलाओं को न केवल समान अधिकार प्राप्त हों, बल्कि शासन व्यवस्था में उनकी भागीदारी भी सशक्त हो। शिक्षा, स्वास्थ्य, वित्तीय समावेशन और सुरक्षा के क्षेत्रों में सरकार की विभिन्न पहलें महिला सशक्तिकरण के लिए एक मजबूत आधार तैयार कर रही हैं।

कार्यक्रम के दौरान ईएसआईसी की बीमाकृत महिलाओं और कार्यालय की महिला पेंशनर्स को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कार्यालय की सभी महिला कार्मिकों को उपहार भेंट कर उनका सम्मान किया गया।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!