जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बैठक आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महिला अधिवक्ताओं की भूमिका की सराहना, न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करने पर चर्चा

रुग्राम, 8 मार्च- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) द्वारा पैनल अधिवक्ताओं एवं स्टाफ सदस्यों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता माननीय मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री राकेश कादियान ने की।

बैठक के दौरान विधिक सेवा गतिविधियों में महिला अधिवक्ताओं तथा महिला स्टाफ सदस्यों द्वारा निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की गई। उनके समर्पण, मेहनत और आमजन को न्याय तक पहुंच उपलब्ध कराने में दिए जा रहे योगदान को विशेष रूप से रेखांकित किया गया।

स अवसर पर माननीय मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्री राकेश कादियान ने अपने संबोधन में कहा कि महिला अधिवक्ता विधिक सहायता मामलों के प्रभावी निस्तारण, विधिक जागरूकता कार्यक्रमों के संचालन तथा समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से विधिक सेवा गतिविधियों को और अधिक मजबूती मिल रही है।

बैठक में महिला अधिवक्ताओं के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार समर्पण और निष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा महिला सशक्तिकरण और न्याय तक समान पहुंच सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को दोहराया गया।

कार्यक्रम के दौरान सभी पैनल अधिवक्ताओं और स्टाफ सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई तथा समाज के जरूरतमंद और वंचित वर्गों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प लिया।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!