हरियाणा में स्कूलों के समय में बदलाव, 9 मार्च से लागू होगा नया टाइम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिक्षा निदेशालय का आदेश जारी, सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को तुरंत लागू करने के निर्देश

चंडीगढ़। निदेशालय स्कूल शिक्षा हरियाणा ने प्रदेश के सरकारी विद्यालयों के समय में बदलाव करने के आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में हरियाणा सरकार के स्कूल शिक्षा निदेशालय द्वारा सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश भेजे गए हैं।

जारी पत्र के अनुसार प्रदेश के राजकीय विद्यालयों का नया समय 9 मार्च 2026 से लागू किया जाएगा। आदेश में कहा गया है कि निर्धारित अवधि के दौरान विद्यालयों का संचालन प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक किया जाएगा।

निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश प्रदेश के सभी राजकीय विद्यालयों पर लागू होगा और जिला स्तर पर अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि आदेश का कड़ाई से पालन किया जाए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र के सभी स्कूलों को तुरंत इस संबंध में सूचित करें।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!