गरीब व जरूरतमंदों के लिए संजीवनी बनी आदित्य सुरजेवाला की मोबाइल अस्पताल वैन!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नरवाना के गांव सच्चाखेड़ा में पहुंची “आदित्य सुरजेवाला निःशुल्क चलता-फिरता अस्पताल वैन”!

ग्रामवासियों को दी गई निःशुल्क दवाइयां व किया गया फ्री चेकअप!

ग्रामवासियों ने किया विधायक आदित्य सुरजेवाला का आभार व्यक्त!

नरवाना, 06 मार्च 2026 – कैथल विधायक आदित्य सुरजेवाला की पहल पर सेवा व समर्पण के तहत शुरू की गई “आदित्य निःशुल्क मोबाइल अस्पताल” वैन गरीब व जरूरतमंदों के लिए संजीवनी साबित हो रही है। गतदिवस नरवाना के गांव सच्चाखेड़ा में पहुंचे इस चलते-फिरते अस्पताल में ग्रामवासियों को पूरी तरह निःशुल्क चिकित्सा जांच और दवाइयां वितरित की गईं। आज इस ऐतिहासिक कैंप का शुभारंभ प्रसिद्ध समाजसेवी रोशन मित्तल द्वारा रिबन काटकर किया गया।

नरवाना क्षेत्र में इस नि:शुल्क “आदित्य सुरजेवाला मोबाइल अस्पताल” वैन सेवा के संचालन व्यवस्था को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बृजेंद्र सिंह सुरजेवाला जिम्मेदारी के साथ निभा रहे हैं। गांव सच्चाखेड़ा में इस वैन के साथ में अवर्स अस्पताल, हिसार के विशेषज्ञ डॉ. संगीत गौर (मैनेजिंग डायरेक्टर), डॉ दीपिका एम.बी.बी.एस. एम.डी., डॉ राजेश ओ.टी. इंचार्ज, संदीप कुमार की टीम ने भी अपनी सेवाएं दी। इस टीम द्वारा मौके पर ही रोगियों का मैडिकल चेकअप करके दवाइयां द्वारा इलाज किया गया।

सुबह से ही गांव सच्चाखेड़ा की सामान्य चौपाल में लोगों की भारी भीड़ देखी गई। डॉक्टरों की टीम ने सैकड़ों मरीजों का ब्लड प्रेशर, शुगर, सामान्य बीमारियां और अन्य जांचें कीं तथा मौके पर ही जरूरी दवाइयां मुफ्त प्रदान कीं। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों ने इस सुविधा की खूब सराहना की।

विधायक आदित्य सुरजेवाला का धन्यवाद करते हुए इंदर सिंह, कमला देवी, राजेश, कमलेश देवी, विनोद इत्यादि ग्रामवासियों ने कहा कि घर के पास ही इतनी अच्छी सुविधा मिल जाए, इससे बड़ा सौभाग्य क्या हो सकता है। आज तक ऐसा विधायक और जन प्रतिनिधि नहीं मिला जिन्होंने जनता की सेवा के लिए फ्री चेकअप और निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया जा रहा है। आदित्य सुरजेवाला की यह पहल काबिलेतारीफ है। सुरजेवाला परिवार हमेशा जनता की सेवा में सदैव सबसे आगे रहा है। हम ख़ुशकिस्मत हैं कि हमें आदित्य सुरजेवाला जैसा युवा सोच का नेता मिला,जो कैथल ही नहीं बल्कि नरवाना सहित पूरे इलाके में जन सेवा की मिसाल पेश कर रहे हैं।

इस मौके पर समाजसेवी रोशन मित्तल ने बताया कि यह मोबाइल अस्पताल नरवाना हलके के हर गांव और हर वार्ड तक पहुंचेगा ताकि गरीब और जरूरतमंद लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं घर-द्वार पर मिल सकें। हमारा लक्ष्य है कि जरूरतमंदों को स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं घर के नजदीक ही मिल जाए ताकि वो अपनी स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं की सुविधा ले सकें। ग्राम वासियों व हल्कावासियों ने विधायक आदित्य सुरजेवाला की इस अनूठी पहल को सराहते हुए इसे स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांति बताया है।

आज कैंप में वरिष्ठ नेता बृजेंद्र सुरजेवाला, जगरूप सुरजवाला, कांग्रेस एस.सी. सैल जिला अध्यक्ष सतबीर दबलैन, कृषक समाज जिला अध्यक्ष बिंदर फरैण, सुरेंद्र नैन कान्हाखेड़ा, डॉ. शमशेर अमरगढ़, पाला मलिक फरैण, राजबीर नैन सच्चाखेड़ा, मोनी सच्चाखेड़ा, अमर दास, सोनू सच्चाखेड़ा, भीम सच्चाखेड़ा, सुरेंद्र सच्चाखेड़ा, कृष्ण कुमार, बलजीत संदीप नैन, सज्जन नैन, कुलदीप सच्चाखेड़ा, धौला नैन, संजीव धमतान भी मौजूद रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!