प्रशिक्षण देने जाने वाले वक्ताओं की कार्यशाला, सात विषयों पर हुई चर्चा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बूथ प्रबंधन से लेकर एआई के गुर सिखाने के लिए वक्ता तैयार, बाकी जिलों की बैठक पंचकूला में 27 फरवरी को

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, संगठनमंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रशिक्षण महाभियान कार्यशाला के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र कुमार, प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया ने कार्यकर्ताओं को किया प्रशिक्षित

चंडीगढ़, 24 फरवरी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के तहत भाजपा की प्रदेश स्तरीय वक्ता प्रशिक्षण कार्यशाला गुरुग्राम स्थित भाजपा कार्यालय गुरुकमल में हुई। कार्यशाला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली, प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रशिक्षण महाभियान कार्यशाला के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र कुमार, प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया ने आगामी दिनों में होने वाले मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की। सभी नेताओं ने कार्यशाला में प्रशिक्षण की आवश्यकता और उसकी महत्ता पर चर्चा की।

मंगलवार को कार्यशाला में रोहतक, झज्जर, हांसी, हिसार, भिवानी, दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, गुरुग्राम महानगर, नूंह, पलवल, फरीदाबाद महानगर और फरीदाबाद से आए पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया। कार्यशाला में वक्ताओं ने वैचारिक अधिष्ठान, इतिहास एवं विकास, बूथ प्रबंधन, कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि, सोशल मीडिया, एआई, सरल और नमो एप के बारे में जानकारी दी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कार्यकर्ताओं को वैचारिक तौर पर मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और एकात्म मानववाद का दर्शन भाजपा की कार्य संस्कृति की आधारशिला है। उनके विचार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की प्रेरणा देते हैं।

श्री बड़ौली ने कहा कि पार्टी द्वारा समय-समय पर आयोजित प्रशिक्षण शिविरों के परिणाम स्वरूप कार्यकर्ता सशक्त, प्रशिक्षित और समर्पित बने हैं। श्री बड़ौली ने कहा कि कार्यकर्ता प्रशिक्षण के माध्यम से ही नेता बनते हैं। समय-समय पर प्रशिक्षण लेने से कार्यकर्ता अपडेट रहता है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण संगठन की रीढ़ है और यह कार्यकर्ता को तराशने की प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि मंडल स्तर के प्रशिक्षण शिविर 7 मार्च से प्रारंभ होकर 14 अप्रैल तक चरणबद्ध रूप से आयोजित किए जाएंगे।

श्री बड़ौली ने कहा कि कार्यशाला में कार्यकर्ता जो सीखता है वही आगे बढ़ता है और जो सीखना छोड़ देता है वह आगे नहीं बढ़ पाता। उन्होंने कहा कि व्यक्ति निर्माण से ही संगठन निर्माण संभव है। यह महाअभियान कार्यकर्ताओं को विचार, व्यवहार और नेतृत्व के स्तर पर समृद्ध करेगा और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाएगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि नई ऊर्जा, नये उत्साह व नवीन परिवर्तन के लिए कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण जरूरी है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और एकात्म मानववाद का दर्शन भाजपा की कार्य संस्कृति की आधारशिला है। उनके विचार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की प्रेरणा देते हैं।

श्री बड़ौली ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करता है और प्रशिक्षण से उसकी क्षमता, दक्षता और वैचारिक स्पष्टता में वृद्धि होती है। यह महाअभियान संगठन की मजबूती, विस्तार और अंत्योदय के लक्ष्य की प्राप्ति में मील का पत्थर सिद्ध होगा।

श्री बड़ौली ने नायब सैनी सरकार की उपलब्धियां भी बताई। उन्होंने कहा कि हमें नायब सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है। श्री बड़ौली ने कहा कि नायब सरकार संकल्प पत्र के हर संकल्प को पूरा करने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में आज हरियाणा समृद्धि के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।

भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने भाजपा का इतिहास और विकास विषय पर बोलते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सेवा, विचारधारा और राष्ट्रवाद के मूल भाव से आगे बढ़ती है ना कि केवल सत्ता पाने के उद्देश्य से। उन्होंने भारतीय जनसंघ की स्थापना और भारतीय जनता पार्टी के गठन के बारे में भी जानकारी दी। प्रदेश प्रभारी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के योगदान का भी वर्णन लिया।

भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने कहा कि भाजपा देश के विकास, सुशासन, विकास के लिए संकल्पित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि 2014 में भाजपा की सरकार बनी और इस कम समय में अनेकों अभूतपूर्व उपलब्धियां देश ने हासिल की है। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की गरिमा को विश्व में पुनःस्थापित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा विकास के मामले में तेजी से आगे बढ़ रहा है। नायब सैनी सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास के मूलमंत्र पर चलते हुए हर वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है।

संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने कहा कि यह अभियान कार्यकर्ताओं में वैचारिक स्पष्टता, अनुशासन और कार्यकुशलता को नई दिशा देगा। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक सक्रिय और प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक शक्ति होते हैं। यह महाअभियान कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति, सेवा कार्यों और जनसंपर्क अभियान से जोड़ते हुए उन्हें अधिक प्रभावी बनाएगा।
प्रशिक्षण महाभियान कार्यशाला के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र कुमार ने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को सिखाएगा कि कैसे चुनौतियों को अवसर में बदला जाता है और कैसे जनसेवा के क्षेत्र में संवेदनशीलता और समर्पण की वृद्धि करनी है। उन्होंने कार्यशाला को कार्यकर्ता निर्माण से संगठन निर्माण और संगठन निर्माण से राष्ट्र निर्माण की अवधारणा को साकार करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया।

प्रशिक्षण महाभियान कार्यशाला की प्रदेश संयोजक डा. अर्चना गुप्ता ने बूथ प्रबंधन और सांगठनिक मजबूती पर जोर देते हुए कार्यकर्ता निर्माण को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया बताया है। डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को गढ़ना है, जो राष्ट्र निर्माण के लिए महत्वपूर्ण हैं।

डा. अर्चना गुप्ता ने प्रशिक्षण को सभी कार्यकर्ताओं के सामाजिक कार्यक्षेत्र की कुशलता और विस्तार के लिए जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण महाभियान केवल एक संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के वैचारिक, बौद्धिक और संगठनात्मक सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम है।

डा. गुप्ता ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद, अंत्योदय की भावना तथा राष्ट्र प्रथम के सिद्धांतों को आत्मसात कर जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प इस प्रशिक्षण का मूल उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण महाअभियान के माध्यम से प्रदेश स्तर से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति, सरकार की नीतियों और जनसेवा के मूल मंत्र से जोड़ा जा रहा है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें