प्रॉपर्टी टैक्स बकाएदारों पर कार्रवाई, ज़ोन-3 टैक्स ब्रांच ने प्रॉपर्टी सील की

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

55.85 लाख रुपये के बकाया प्रॉपर्टी टैक्स पर इस्लामपुर स्थित होटल सील, वसूली अभियान तेज

गुरुग्राम, 6 फरवरी। प्रॉपर्टी टैक्स वसूली अभियान के तहत नगर निगम की टैक्स ब्रांच ज़ोन-3 ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए , इस्लामपुर स्थित होटल हिलस्टोन रेजिडेंसी को सील कर दिया। इस संपत्ति पर 55,85,384 रुपए का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया था।

एमसीजी टैक्स शाखा के अनुसार, संपत्ति मालिक को कई बार नोटिस जारी कर बकाया जमा करने का अवसर दिया गया, लेकिन तय समयसीमा के भीतर भुगतान नहीं किया गया। इसके बाद नियमों के अनुसार सीलिंग की कार्रवाई अमल में लाई गई। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई अंतिम विकल्प के रूप में की गई है। नगर निगम द्वारा पहले ही बकायादारों को स्वेच्छा से टैक्स जमा करने के लिए पर्याप्त समय और अवसर प्रदान किए जाते हैं।

उल्लेखनीय है कि नगर निगम का टैक्स वसूली अभियान लगातार जारी है और विभिन्न जोनों में बकाया संपत्तियों की सूची तैयार कर चरणबद्ध कार्रवाई की जा रही है।

निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि जिन संपत्ति मालिकों पर टैक्स बकाया है, वे बिना देर किए अपनी बकाया राशि जमा करें। अन्यथा नियमों के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने नागरिकों से समय पर कर भुगतान कर शहर के विकास में सहयोग देने की अपील की। इस विशेष अभियान के तहत आगे भी बकायादार संपत्तियों पर कार्रवाई जारी रहेगी।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें