गुरुग्राम, 06 फरवरी 2026 । हरियाणा विद्युत नियामक आयोग (एचईआरसी) द्वारा दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) की एआरआर (वार्षिक राजस्व आवश्यकता) याचिका संख्या 95/2025 पर उपभोक्ताओं एवं अन्य हितधारकों से सुझाव और टिप्पणियां प्राप्त करने हेतु सार्वजनिक सुनवाई आयोजित की जाएगी।
एचईआरसी के अध्यक्ष श्री नन्द लाल शर्मा तथा सदस्य श्री मुकेश गर्ग और श्री शिव कुमार 10 फरवरी 2026 को प्रातः 11:30 बजे पावर ग्रिड, गुरुग्राम के एमपी हॉल में सार्वजनिक जनसुनवाई करेंगे। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2026–27 की प्रस्तावित एआरआर के संबंध में बिजली उपभोक्ताओं एवं अन्य हितधारकों की आपत्तियाँ भी दर्ज की जाएंगी।







