गुरुग्राम की बेटी प्रियांशी पूर्वा ने एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक, गांव में हर्ष का माहौल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुग्राम, 06 फरवरी। नई दिल्ली स्थित डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में 2 फरवरी से 14 फरवरी तक आयोजित एशियन राइफल/पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप में भारत की महिला खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया है। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में एशिया के 35 देशों के शीर्ष निशानेबाजों ने भाग लिया, जिसमें पुरुष, महिला, जूनियर एवं यूथ वर्ग की राइफल एवं पिस्टल स्पर्धाएं शामिल रहीं।

गुरुग्राम जिले के गांव गढ़ी हरसरू की होनहार बेटी प्रियांशी पूर्वा ने 10 मीटर पिस्टल शूटिंग स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से पूरे गांव एवं क्षेत्र में गर्व और उत्साह का माहौल है। प्रियांशी की इस सफलता पर उनके दादा महेंद्र सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे परिवार और गांव के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रियांशी पूर्वा की यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उनकी सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। इससे क्षेत्र के अन्य युवाओं, विशेषकर बेटियों को खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें