गुरुग्राम में 09 से 11 फरवरी तक राज्य स्तरीय सीएम कप प्रतियोगिता का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डीसी अजय कुमार ने तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

05 फरवरी से जिला स्तरीय ट्रायल, विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों का होगा चयन

खिलाड़ियों के लिए सभी व्यवस्थाएं समय पर और सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश

गुरुग्राम, 04 फरवरी- राज्य स्तरीय सीएम कप प्रतियोगिता का आयोजन गुरुग्राम में 09 फरवरी से 11 फरवरी तक किया जाएगा। प्रतियोगिता के सफल एवं सुचारू संचालन को लेकर डीसी अजय कुमार की अध्यक्षता में मिनी सचिवालय, गुरुग्राम स्थित डीसी कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान डीसी ने खेल स्थलों की तैयारियों, खिलाड़ियों के ठहरने, खान-पान, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक प्रबंधों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाएं और खिलाड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
प्रतियोगिता के अंतर्गत वालीबॉल, फुटबॉल, हैंडबॉल, कबड्डी, खो-खो तथा बास्केटबॉल खेल शामिल हैं। बैठक में अवगत करवाया गया कि गुरुग्राम जिले के खिलाड़ियों के चयन हेतु जिला स्तरीय ट्रायल 05 फरवरी से प्रतिदिन प्रातः 08 बजे से विभिन्न खेल स्थलों पर आयोजित किए जाएंगे।

वालीबॉल (बालिका वर्ग) के ट्रायल नेहरू स्टेडियम में कोच मिनाक्षी सैनी तथा वालीबॉल (बालक वर्ग) के ट्रायल कोच ललित द्वारा लिए जाएंगे। बास्केटबॉल के ट्रायल कोच गौरव डबास की देखरेख में होंगे। फुटबॉल के ट्रायल ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। हैंडबॉल के ट्रायल खेल परिसर भांगरौला में तथा कबड्डी व खो-खो के ट्रायल राजीव गांधी स्टेडियम मऊ में संपन्न होंगे।

बैठक में बादशाहपुर के एसडीएम संजीव सिंगला, गिरराज सिंह, उपनिदेशक, आरती कोहली, जिला खेल अधिकारी, वोलीबॉल कोच मिनाक्षी सैनी, बास्केटबॉल कोच गौरव डबास, फुटबॉल कोच जरनैल सिंह, हैंडबॉल कोच नीरज शर्मा, रवि उपाधीक्षक तथा लोकेश सहायक उपस्थित रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें