स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन को लेकर गुरुग्राम में निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लगभग 56 अधिकारियों को निर्वाचन नामावली पुनरीक्षण व पंजीकरण प्रक्रिया की दी गई विस्तृत जानकारी

गुरुग्राम, रेवाड़ी व महेन्द्रगढ़ जिलों के अधिकारियों ने लिया भाग

गुरुग्राम, 04 फरवरी- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन कार्यालय गुरुग्राम द्वारा पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में गुरुग्राम के एसडीएम परमजीत चहल, बादशाहपुर के एसडीएम संजीव सिंगला, पटौदी के एसडीएम दिनेश लुहाच, मानेसर के एसडीएम दर्शन यादव, सोहना के एसडीएम अखिलेश, मण्डल आयुक्त कार्यालय, गुरुग्राम से ओएसडी सिमरन, सीटीएम सपना यादव, निर्वाचन तहसीलदार रजनीश सहरावत सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर एवं तहसीलदार रोहतक सरला कौशिक ने गुरुग्राम डिवीजन के अंतर्गत गुरुग्राम, रेवाड़ी तथा महेन्द्रगढ़ जिलों के निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया। कार्यक्रम में लगभग 56 अधिकारियों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण के दौरान निर्वाचक नामावली के विशेष पुनरीक्षण, नए मतदाताओं के पंजीकरण, प्रविष्टियों में संशोधन, दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण तथा निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों को निर्वाचन कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी भी प्रदान की गई।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें