हरियाणा विधानसभा बजट सत्र की तारीख तय

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कैबिनेट मीटिंग में मुहर, धुंध के कारण CM सैनी डेढ़ घंटे देरी से पहुंचे

चंडीगढ़ | 2 फरवरी 2026 – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में सोमवार देर शाम तक चली हरियाणा कैबिनेट मीटिंग में विधानसभा के बजट सत्र की तारीख तय कर दी गई। कैबिनेट के निर्णय के अनुसार बजट सत्र 20 फरवरी को सुबह 11 बजे से शुरू होगा।

कैबिनेट मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से इसकी आधिकारिक जानकारी दी गई। हालांकि, अन्य फैसलों को लेकर प्रस्तावित प्रेस कॉन्फ्रेंस को बाद में रद्द कर दिया गया।

हेलीकॉप्टर की लैंडिंग न होने से देरी

पेरिस इंटरनेशनल ओलंपिक से जुड़े शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि चंडीगढ़ स्थित सिविल सचिवालय में कैबिनेट मीटिंग शाम 4 बजे प्रस्तावित थी, लेकिन फतेहाबाद में घनी धुंध के कारण मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग नहीं हो सकी। इसके चलते मुख्यमंत्री को हिसार से सड़क मार्ग द्वारा फतेहाबाद पहुंचना पड़ा, जिससे वे वहां आयोजित कार्यक्रम में भी देरी से पहुंचे।

इसके बाद मुख्यमंत्री शाम साढ़े पांच बजे चंडीगढ़ पहुंचे और करीब दो घंटे की देरी से शाम छह बजे कैबिनेट मीटिंग शुरू हो सकी, जो देर रात तक चली। यह इस वर्ष की दूसरी कैबिनेट मीटिंग थी। इससे पहले 1 जनवरी को पहली कैबिनेट बैठक हुई थी, जिसमें बजट सत्र की तारीख को लेकर संकेत दिए गए थे।

बजट सत्र से जुड़ी अहम बातें

▪ मुख्यमंत्री का दूसरा बजट

वित्त मंत्री के रूप में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वर्ष 2026-27 का अपना दूसरा बजट पेश करेंगे। पिछला बजट करीब 2.05 लाख करोड़ रुपये का था, जो इस बार सवा दो लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना है।
पिछले बजट में लाडो लक्ष्मी योजना के लिए 5,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था, जिसे इस बार दोगुना किए जाने के संकेत हैं।

▪ होली से पहले बजट निपटाने की कोशिश

इस वर्ष हरियाणा में होली 4 मार्च को है। सरकार की कोशिश है कि त्योहार से पहले ही पूरा बजट पारित कर लिया जाए।
पिछले वर्ष बजट सत्र 7 से 28 मार्च तक चला था, जबकि इस बार इसे 20 मार्च तक सीमित रखा जा सकता है। आमतौर पर बजट सत्र में 12 बैठकें होती हैं, लेकिन इस बार 14 बैठकों की संभावना जताई जा रही है। बजट पर चर्चा के लिए विधायकों की समितियां भी गठित की जाएंगी।

▪ सत्र की अवधि बीएसी तय करेगी

कैबिनेट मीटिंग में केवल सत्र की शुरुआत की तारीख को मंजूरी दी गई है। सत्र कितने दिन चलेगा, इसका अंतिम फैसला विधानसभा स्पीकर हरविंद्र कल्याण की अध्यक्षता में होने वाली बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (BAC) की बैठक में लिया जाएगा।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!