डीएचबीवीएन में सभी इंजीनियरिंग कार्य अब एचईडब्ल्यूपी पोर्टल से अनिवार्य, एमडी विक्रम सिंह का सख्त आदेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ई-एमबी, बिलिंग और भुगतान की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन, नियम न मानने पर नहीं होगा भुगतान

गुरुग्राम, 01 फरवरी 2026। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के प्रबंध निदेशक श्री विक्रम सिंह ने निगम से जुड़े सभी इंजीनियरिंग कार्यों को हरियाणा इंजीनियरिंग वर्क्स पोर्टल (एचईडब्ल्यूपी) के माध्यम से ही कराने के सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है।

प्रबंध निदेशक ने स्पष्ट किया कि हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार राज्य में पारदर्शी, समयबद्ध और जवाबदेह व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इंजीनियरिंग कार्यों की एंड-टू-एंड प्रक्रिया एचईडब्ल्यूपी पोर्टल पर ही पूरी की जानी अनिवार्य है। इसके तहत ई-मेज़रमेंट बुक (ई-एमबी), ठेकेदारों की बिलिंग और भुगतान की संपूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन की जाएगी।

निर्देशों के अनुसार विभाग केवल उन्हीं इंजीनियरिंग कार्यों के भुगतान जारी करेगा, जिनकी पूरी प्रक्रिया एचईडब्ल्यूपी पोर्टल के माध्यम से पूर्ण की गई होगी। सरकार द्वारा इस संबंध में सभी विभागों, बोर्डों, निगमों और जिला प्रशासन को आदेशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं।

सरकार का मानना है कि इस नई व्यवस्था से इंजीनियरिंग कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी, भुगतान प्रक्रिया में तेजी आएगी और वित्तीय अनुशासन को मजबूती मिलेगी।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें