स्वास्थ्य, रेलवे और कपड़ा उद्योग के लिए किया गया आवंटन देश की अर्थव्यवस्था के लिए गेम चेंजर : योगेश मुंजाल।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एमएसएमई, टेक्सटाइल और इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बड़े प्रावधान सराहनीय- योगेश मुंजाल।

उद्योग जगत ने बजट को बताया विकासोन्मुख।

गुरूग्राम (जतिन/राजा) : केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा रविवार को पेश किए गए केंद्रीय बजट पर उद्योग जगत ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे विकासोन्मुख बजट बताया है।

सुप्रसिद्ध उद्योगपति, मुंजाल शोवा के चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर योगेश मुंजाल ने बजट को भविष्योन्मुखी करार दिया है। उन्होंने स्वास्थ्य, रेलवे और कपड़ा उद्योग के लिए किए गए आवंटन को देश की अर्थव्यवस्था के लिए गेम चेंजर बताया। योगेश मुंजाल ने 36 जीवन रक्षक दवाओं पर सीमा शुल्क हटाने के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इससे आम आदमी के लिए इलाज सस्ता होगा। साथ ही 5 क्षेत्रीय चिकित्सा हब की स्थापना से टियर-2 और टियर-3 शहरों में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा। उन्होंने ट्रेनों और उच्च गति वाले रेल गलियारों के लिए 1.5 लाख करोड़ का प्रावधान लॉजिस्टिक्स लागत को कम करेगा। उन्होंने नेशनल फाइबर स्कीम और समर्थ 2.0 की सराहना की, जिससे कपड़ा उद्योग में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

योगेश मुंजाल ने कहा कि 10 हजार करोड़ के एमएसएमई ग्रोथ फंड और सेल्फ रिलायंट इंडिया फंड’ में अतिरिक्त निवेश से छोटे उद्योगों को नकदी के संकट से मुक्ति मिलेगी। साथ ही एमएसएमई, टेक्सटाइल और इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बड़े प्रावधानों की सराहना की।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें