समूह नृत्य (प्राथमिक वर्ग) में शीतला विद्यापीठ अव्वल
शास्त्रीय नृत्य में खुशी संगीत कला केन्द्र प्रथम

गुरुग्राम, 14 दिसंबर। कला उत्सव 2025 के दूसरे दिन का शुभारंभ शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता से हुआ, जिसमें 20 प्रतिभाशाली बच्चों ने भाग लेकर अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में ऋतु बेदी, तरुण वधवा, डॉ. अशोक दिवाकर, के.के. गांधी, सतीश सिंगला, शरद गोयल, हर्ष संदल, जगदीश ग्रोवर, आदित्य राज, राज चौहान, पवन वत्स, डॉ. शेखर शर्मा, कुलबीर सिंह मलिक, योगेश जोशी, प्रमोद शर्मा, अमिताभ गुप्ता सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ संगीता सुनेजा के मधुर कंठ से प्रस्तुत सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता में खुशी संगीत कला केन्द्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सी.सी.ए. स्कूल ने द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किया।
समूह नृत्य (प्राथमिक वर्ग) में शीतला विद्यापीठ ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। वहीं घुंघरू डांस को द्वितीय तथा कीर्ति मोंटेसरी को तृतीय स्थान मिला। विद्यालय स्तर की समूह नृत्य प्रतियोगिता में कुल 16 विद्यालयों ने भाग लिया और अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

इसके अतिरिक्त फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने समाज को जागरूक करने वाले संदेश दिए, जिसमें कुल 20 बच्चों ने सहभागिता की।
प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में संगीता सुनेजा, संजय सुनेजा, रेनुबाला, सविता स्याल, लोकेश चौधरी, अंजलि श्रीवास्तव एवं मधुसूदन जी शामिल रहे।
इस अवसर पर प्रख्यात समाजसेवी दिनेश नागपाल को ‘सुरुचि सम्मान 2025’ से सम्मानित किया गया। विजेताओं को बोधराज सीकरी, कुलबीर सिंह मलिक, डॉ. धनीराम अग्रवाल, डॉ. अशोक दिवाकर एवं डॉ. पुष्पा अंतिल के कर कमलों द्वारा पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में हरीश जी, रामलाल ग्रोवर, नरोत्तम शर्मा, हरिंद्र यादव, रविंद्र यादव, सुरिंदर मनचंदा, कमलेश पालीवाल, पिंकी गुप्ता एवं अनिल श्रीवास्तव का सराहनीय योगदान रहा।









