हरियाणा भाजपा की हालत यह है कि भाजपाई मोदी-शाह के लिए फैसलों को भी स्वीकारने को तैयार नही : विद्रोही

भाजपा में सबसे ज्यादा गुटबाजी, विरोध, बगावत अहीरवाल में है। अहीरवाल की सभी 11 सीटों पर भाजपा में भारी बगावत है जिसके चलते मोदी-शाह कोई भी निर्णय लेने में बेबस हो चुके है : विद्रोही

3 सितम्बर 2024 – कांग्रेस गुटबाजी के कारण हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदार तय नही कर पा रही है, ऐसा आरोप लगाने वाले भाजपायों व प्रायोजित खबरे परोसने वालों से स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष वेदप्रकाश विद्रोही ने सवाल किया कि क्या कथित अनुशासित पार्टी भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी? विद्रोही ने कहा कि हरियाणा चुनावों के लिए टिकट वितरण पर चर्चा करने के लिए कांग्रेस चुनाव समिति की तो पहली बैठक ही 2 सितम्बर को हुई जिसमेें सर्वसम्मति सेे 34 टिकटे तय करने की खबरे है। वहीं भाजपा संसदीय बोर्ड ने 25 अगस्त को कथित रूप से भाजपा के हरियाणा चुनावों के लिए 55 उम्मीेदवारों को हरी झंडी दे दी थी। सवाल उठता है कि दस दिन बीत जाने के बाद भी भाजपा के कथित सर्वसम्मत 55 उम्मीदवारों की सूचीे कहां है?

कटु सत्य यह है कि इस समय टिकटों को लेकर कांग्रेस नही अपितु भाजपा भारी गुटबाजी का सामना रही है।  विद्रोही ने कहा कि आज भाजपा की हालत यह है कि भाजपाई मोदी-शाह के लिए फैसलों को भी स्वीकारने को तैयार नही है। जम्मू-कश्मीर में टिकट वितरण के बाद भाजपा में भारी बगावत हो चुकी है। हरियाणा में 25 अगस्त को भाजपा संसदीय बोर्ड द्वारा 55 नाम तय करने के बाद भी भाजपा में इस कदर बगावत व विरोध है कि भाजपा मोदी-शाह की उपस्थिति में भी तय किए 55 नामों की घोषणा दस दिन से कर नही पा रही है। भाजपा में सबसे ज्यादा गुटबाजी, विरोध, बगावत अहीरवाल में है। अहीरवाल की सभी 11 सीटों पर भाजपा में भारी बगावत है जिसके चलते मोदी-शाह कोई भी निर्णय लेने में बेबस हो चुके है।

विद्रोही ने कहा कि वहीं कांग्रेस में सबकुछ सहजता से तय हो रहा है। कांग्रेस अपनी रणनीति के अनुसार तय सीमा में हरियाणा की सभी 90 विधानसभ सीटों पर आम सहमति सेे नाम घोषित कर देगी। इस दिशा मेें सभी आवश्यक कदम उठा लिए गए है। भाजपा जहां दूसरों दलों  से आयेे उम्मीदवारों को टिकट देकर येनकेन प्रकारेण चुनावी वैतरणी पार करने की फिराक में है, वहीं कांग्रेस अपने समर्पित व जनता की आवाज उठाने वालेे कार्यकर्ताओं व नेताओं को जनभावना के अनुरूप टिकट देने को प्राथमिकता दे रही है। विद्रोही ने कहा कि कांग्रेस घोषणा पत्र से लेकर टिकट वितरण तक जनता के मन की आवाज अनुसार काम कर रही है और हरियाणा विधानसभा चुनावों में जनता के आशीर्वाद, सहयोग, स्नेह से कांग्रेस की जीत तय है।    

You May Have Missed

error: Content is protected !!