हरियाणा में कांग्रेस के 22 वर्तमान विधायकों के नाम फाइनल

हुड्डा के पांच करीबियों पर राहुल का वीटो

हरियाणा में होने वाला है बड़ा चुनावी गठबंधन, एक साथ चुनाव लड़ सकते हैं कांग्रेस और आप

राव नरबीर को लेकर होगा शीघ्र फैसला: बाबरिया 

अशोक कुमार कौशिक 

कांग्रेस ने टिकट दावेदारों की मारामारी के बीच हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 28 में से 22 (वर्तमान) विधायकों के नाम फाइनल कर दिए हैं। वहीं वरुण मुलाना के सांसद बनने पर उनकी पत्नी के टिकट पर फैसला नहीं हो पाया है। इसके अलावा बाकी पांच विधायकों के हुड्डा के करीबी होने के बावजूद राहुल गांधी ने पेंच फंसा दिया है। वही सुनने में आ रहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ने के मूड में है। हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा गया है, लेकिन खबरें आ रही है कि सांसद राहुल गांधी आप के साथ गठबंधन करना चाहते हैं। कहा जा रहा है कि उन्होंने इस संबंध में हरियाणा के कांग्रेस नेताओं से बात भी की है। इससे पहले आप और कांग्रेस दिल्ली, चंडीगढ़ समेत कई इलाकों में साथ मिलकर चुनाव लड़ चुके हैं।

दरअसल, महेंद्रगढ़ से विधायक राव दान सिंह हुड्डा के करीबी माने जाते हैं। वह भिवाड़ी-महेंद्रगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़े और हार गए थे। वहीं समालखा विधायक धर्म सिंह छोक्कर और सोनीपत विधायक सुरेंद्र पंवार भ्रष्टाचार के मामले में ईडी की कस्टडी में हैं।

राहुल गांधी ने दी नसीहत

सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी ने कहा कि इन पर भ्रष्टाचार के मसलों को देखिए, गड़बड़ हैं और ये जीत भी सकते हैं तो भी टिकट न दिया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर यह लोग गलत नहीं है और आरोप राजनीति से प्रेरित हैं तो इन्हें टिकट दिया जाए।

34 कैंडिडेट के नामों को दी मंजूरी

कांग्रेस की सीईसी की बैठक में हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 34 उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया गया। सूत्रों के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का नाम भी सोमवार को मंजूर की गई सूची में शामिल है। कांग्रेस के हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा कि बुधवार तक अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।

विनेश फोगाट के चुनाव लड़ने की अटकलें

उन्होंने कहा कि विनेश फोगाट के चुनाव लड़ने को लेकर जारी अटकलों पर भी आज विराम लग जाएगा। बाबरिया ने कहा कि सोमवार को हरियाणा हरियाणा के लिए केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई. राज्य की स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा 49 नामों की सूची पेश की गई, जिनमें से 34 को मंजूरी दे दी गई है और 15 रोके गए हैं।

22 वर्तमान विधायकों के नाम मंजूर

उन्होंने कहा कि 22 वर्तमान विधायकों के नाम भी मंजूर कर लिए गए हैं। बैठक आज भी जारी रहेगी और उम्मीद है कि परसों अंतिम सूची घोषित कर दी जाएगी। बाबरिया ने कहा कि कुछ नाम समीक्षा समिति को भेजे गए हैं और उन पर आज कमेटी निर्णय लेगी। इस कमेटी में कांग्रेस की हरियाणा यूनिट के प्रमुख और विधायक दल के नेता शामिल हैं। बाबरिया ने कहा कि उम्मीदवारी का पैमाना उन नेताओं की जीत की संभावना पर आधारित है, जिनके नाम सर्वेक्षणों में आए हैं और जो दो बार से अधिक चुनाव नहीं हारे हैं।

बाकी की 14 सीटों पर दोबारा चर्चा होगी। 

दीपक बाबरिया ने कहा कि कल शाम को दोबारा चुनाव समिति की बैठक दिल्ली में होगी। कल हमारी 90 की 90 सीटे फाइनल हो जाएंगे। भाजपा के पूर्व मंत्री राव नरबीर को लेकर हरियाणा प्रभारी दीपक बावरिया का बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मेरे से कोई बात नहीं हुई है। पर वह प्रदेश समिति के नेताओं से बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस में आने की इच्छा जताई है। 

दीपक बाबरिया ने आगे कहा कि राव नरबीर को लेकर फाइनल नतीजा दो-तीन दिन में आपके सामने होगा। भाजपा की टिकट को लेकर दीपक बावरिया ने कहा कि भाजपा ने जो अपने उम्मीदवार फाइनल किए हैं। वह लोग चुनाव लड़ने से मना कर रहे हैं। भाजपा के लगभग बड़े नेता चुनाव लड़ने से भाग रहे हैं।

राहुल गांधी आप के साथ गठबंधन करना चाहते है

राहुल गांधी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन करना चाहते हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के दौरान उन्होंने हरियाणा कांग्रेस के नेताओं से आप के साथ गठबंधन की संभावनाओं पर उनकी राय भी मांगी। हालांकि, अभी तक कांग्रेस की ओर से इस पर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा

इससे पहले कांग्रेस और आप ने हरियाणा, गुजरात, गोवा, दिल्ली और चंडीगढ़ में मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ा था। पिछले ही महीने वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा ने समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए साक्षात्कार में हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आप के साथ गठबंधन की संभावना से इनकार किया था और कहा था कि उनकी पार्टी राज्य में एक मजबूत खिलाड़ी है और चुनाव अकेले लड़ेगी। इस साल की शुरुआत में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी अपने दम पर हरियाणा विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

उम्मीदवारों के नामों का ऐलान जल्द ही होगा

सीईसी की बैठक के दौरान हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 34 उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया गया। इस बीच, सूत्रों के अनुसार, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को उनके गढ़ गढ़ी सांपला-किलोई से मैदान में उतारा जा सकता है, जबकि राज्य कांग्रेस प्रमुख उदय भान होडल से चुनाव लड़ सकते हैं। हरियाणा में 90 विधानसभा सीटें हैं और यहां 5 अक्टूबर को मतदान होगा। 8 अक्टूबर को इसके नतीजे घोषित किए जाएंगे।

You May Have Missed