कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ मजबूत करें : राव सुखबिंदर सिंह

राव सुखबिंदर सिंह ने कार्यकर्ता सम्मलेन का किया आयोजन

भारत सारथी कौशिक 

नारनौल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व अधीक्षण अभियंता राव सुखबिंदर ने आज शास्त्रीनगर में कार्यकर्ता सम्मलेन का आयोजन किया| जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। सम्मलेन की अध्यक्षता आचार्य विनोद कुमार ने की।

सम्मेलन को ऑनलाइन संबोधित करते हुए राव सुखबिंदर सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता ही किसी भी पार्टी और नेता की रीढ़ होते हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही पार्टी सत्ता तक पहुँचती हैं| इसलिए कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए अपने-अपने बूथ मजबूत करें, लोगों से संपर्क बढ़ाएं और उन तक कांग्रेस की नीतियाँ और कार्यक्रम पहुँचाएँ| उन्होंने कहा कि लोगों ने तो कांग्रेस को सत्ता सौंपने का मन बना लिया है, लेकिन वोटर को बूथ तक पहुँचाने के लिए मेहनत करनी होगी।  

उन्होंने कहा कि मेरी माताजी गंभीर रूप से अस्वस्थ हो जाने के कारण मुझे गुरुग्राम अस्पताल आना पड़ा, जल्दी ही आपके बीच आऊंगा और मिलकर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी तादाद में आप सब यहाँ पधारे और अपनी एकजुटता दिखाई इसके लिए सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। उनकी ओर से कैप्टन अभिजीत यादव ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया और राव सुखबिन्द्र सिंह तथा कांगरी पार्टी के हाथ मजबूत करने की अपील की| साथ ही चुनाव की तैयारियों के लिए साइबर टीम का मार्गदर्शन किया।

वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता ऋषिदेव शास्त्री ने सम्मलेन में आये सभी कार्यकर्ताओं का आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि भाजपा के कुशासन से जनता को मुक्ति दिलाने के लिए सभी कार्यकर्ता कमर कस लें और इस जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकें।

मंच संचालन उमेदसिंह निराला ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं सहित हजारों की तादाद में कार्यकर्ता उपस्थित थे| जिनमें सुमेर प्रधान, रोशनलाल यादव, डॉ दलीप, सज्जन सिंह, रामकिशन सैनी, प्रदीप शर्मा, विशाल, हनुमान सैनी, पूर्व जिला युवा अध्यक्ष अखिलेश सैनी आदि शामिल थे।

You May Have Missed