महिलाओं के योगदान से प्रदेश में भाजपा तीसरी बार बनाएगी सरकार : मोहन लाल बड़ौली

प्रधानमंत्री मोदी ने राजनीति में महिलाओं को नेतृत्व का अधिकार दिया है : मोहन लाल बड़ौली

विधानसभा चुनाव में महिला मोर्चा की भूमिका अग्रणी होगी : बड़ौली

चंडीगढ़,  21 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा हरियाणा की रविवार को गुरुग्राम में विस्तारित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की।  श्री बड़ौली ने कहा कि महिला मोर्चा पूरी शिद्दत के साथ काम कर रहा है और महिलाओं के योगदान से भाजपा हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाएगी। इस मौके पर श्री बड़ौली ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने राजनीति में महिलाओं को आगे बढ़ाकर नेतृत्व करने का अधिकार दिया है। कार्यकारिणी में पहुंचने पर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी व अन्य नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष मीना चौहान ने पढ़ा तथा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा लतिका शर्मा ने प्रस्ताव का अनुमोदन किया तथा प्रदेश महामंत्री गायत्री देवी ने मंच का संचालन किया।

प्रदेश कार्यकारिणी के पहले सत्र में बोलते हुए मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा सरकार ने 10 वर्षों में महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाया है। आगामी विधानसभा चुनाव में महिला मोर्चा की भूमिका अग्रणी होगी। श्री बड़ौली ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा चलाई गई स्वरोजगार योजना मातृशक्ति के लिए सबसे अच्छा मंच है। जिसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, सम्मानजनक जीवन जीना और राष्ट्र निर्माण में योगदान देना है। ड्रोन दीदी और लखपति दीदी मोदी सरकार की ऐसी योजना है जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर होकर अपने परिवार का सहारा बन रही है।

मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं के जीवन को सरल बनाने का काम किया है। हर घर नल से जल और उज्जवला योजना से निशुल्क गैस सिलेंडर देकर महिलाओं को धूआं से मुक्ति दिलाई। उन्होंने कहा कि ऐसी अनेकों योजनाएं हैं जिनसे मातृ शक्ति सशक्त हुई है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अब विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। सभी महिला कार्यकर्ता और पदाधिकारी गांव-गांव और घर-घर जाएं और महिलाओं से मिलकर उन्हें सरकार की योजनाओं की जानकारी दें। महिलाओं को यह भी बताएं कि भाजपा सरकार सभी वर्गों का बिना भेदभाव किए समान रूप से विकास तो कर ही रही है, साथ ही महिलाओं को बराबर का दर्जा देकर मान सम्मान भी बढ़ा रही है।

श्री बड़ौली ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने झूठ और मतदाताओं को लालच देकर वोट लिए हैं। हमें विपक्ष की हर चाल से सावधान रहना है और उनके छल, कपट, झूठ का मुंहतोड़ जवाब सरकार के जनहितैषी कार्यों और योजनाओं से देना है। श्री बड़ौली ने कहा कि महिला मोर्चा अच्छा काम कर रहा है और आने वाले चुनाव में मोर्चा पूरी ताकत लगाकर अपने-अपने क्षेत्र में कमल खिलाने का काम करें।

श्री बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी हरियाणा की तरक्की के लिए काम कर रहे हैं। सभी बहनें बूथों पर जाकर हर घर में बताएं कि युवाओं का भविष्य और महिलाओं की तरक्की भाजपा सरकार में ही संभव है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी से जोड़ें और महिलाओं को कांग्रेस की झूठ और कांग्रेस के चरित्र की जानकारी दें और बताएं कि कांग्रेस का लक्ष्य झूठ के आधार पर सत्ता प्राप्त करना है, जबकि भाजपा का लक्ष्य सत्ता के माध्यम से जनता की सेवा करना है।

कार्यकारिणी में बोलते हुए संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने बूथ सशक्तिकरण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बूथ जीता चुनाव जीता के मंत्र पर चलते हुए सभी बहनें अपने बूथ को और अधिक मजबूत करें। उन्होंने यह भी कहा कि बूथों पर जाकर महिलाओं को जागरूक करें और जिन जरूरतमंद महिलाओं को सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा उनकी मदद करें। श्री शर्मा ने कहा कि सरकार की योजनाओं और कार्यकर्ताओं की मेहनत तथा जनता के आशीर्वाद से हम पूर्ण बहुमत के साथ तीसरी बार भाजपा की सरकार मजबूती के साथ बनाएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं के उत्थान का इतिहास रचा है : डा. पूनिया

महिला मोर्चा कार्यकारिणी के दूसरे सत्र में भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं का सम्मान बढ़ाने और उनको आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है। मातृशक्ति के सशक्तीकरण के लिए देश में किए जा रहे कार्यों की चर्चा विश्व में होती है। उन्होंने महिला शक्ति का आह्वान करते हुए कहा कि मोदी और नायब सरकार की ऐसी बहुत सारी योजनाओं की चर्चा मतदाताओं के बीच महिला मोर्चा को करनी है और अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी से जुड़ने के लिए प्रेरित करना है।

श्री पूनिया ने कार्यकारिणी की बैठक में कांग्रेस को भी घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी महिलाओं का सम्मान नहीं किया, समय-समय पर महिलाओं का अपमान करती रही है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं के उत्थान का इतिहास रच दिया है। मुस्लिम समाज की महिलाओं को ट्रिपल तलाक से मुक्ति मिलने से उनके जीवन में बड़ा बदलाव आया है। देश भर में महिलाओं को सुरक्षा से लेकर सम्मान मिल रहा है।

केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य एवं पूर्व सांसद डा. सुधा यादव ने महिलाओं की भूमिका पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं जागरूक हो गई हैं और निरंतर आगे बढ़ रही है। श्रीमती यादव ने कहा कि मोदी सरकार और हरियाणा की नायब सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए अनेकों योजनाएं चलाई हुई जिनका लाभ बहनों को मिल रहा है।
प्रदेश महामंत्री एवं महिला मोर्चा की प्रभारी डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि हमारी केंद्र की सरकार पीएम मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के उत्थान के लिए बहुत अच्छा कार्य कर रही है। मोदी सरकार ने 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है। वहीं शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने भी महिलाओं के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का उल्लेख किया जिसमें लखपति दीदी, ड्रोन दीदी ,उज्ज्वला योजना सहित अनेक योजनाएं शामिल रहीं।

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी ने कहा कि महिला मोर्चा की बहनें महिला मतदाताओं के बीच जा रही हैं। नारी शक्ति हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का संकल्प ले चुकी है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में घर-घर जाकर महिला मोर्चा की बहनें नायब सरकार की योजनाओं को बता रही हैं। उषा प्रियदर्शी ने कार्यकारिणी में आए सभी अतिथियों का आभार जताया और विश्वास दिलाया कि विधानसभा चुनाव में महिला शक्ति पूरी ताकत के चुनाव में जीताने में अग्रणी रहेंगी। इस मौके पर शकुंतला राज, रोजी मलिक, निर्मल बैरागी, अनीता खेड़ा, सुमित्रा चौहान संतोष यादव सहित पार्टी के अनेक नेतागण व कार्यकर्ता तथा भारी संख्या में महिला पदाधिकारी मौजूद रही।

You May Have Missed