संजय सिंह, आतिशी बनाना चाहते है मुख्यमंत्री , सुनीता केजरीवाल को कमान दिए जाने से नाराज , पार्टी दो फाड़ होने की कगार पर – जयहिंद

क्यों नही बोल रहे एडवोकेट प्रशांत भूषण , योगेन्द्र यादव , आनंद कुमार और कुमार विश्वास – जयहिंद

ट्रोल आर्मी को नहीं बक्शा जायेगा, रखा जा रहा है सबका रिकॉर्ड , फेसबुक ट्विट्टर पर नहीं फेस टू फेस की जाएगी सबसे मुलाकत- जयहिंद

पूर्व पति होने के नाते नही, पूर्व आन्दोलनकारी साथी के लिए लड़ रहा हूँ – जयहिंद

स्वाति अगर झूठ बोल रही है तो भेजा जाये जेल – जयहिंद

पार्टी के नेता नैतिकता पर बात करने वाले करवाए अपना नार्को टेस्ट , मैं हूँ नोर्को टेस्ट के लिए तैयार , क्रिमिनल , कैरक्टर, करप्शन पर बोले – जयहिंद

जो सवाल उठा रहे है एक-एक मिनट पिटाई के लिए हमें दे,ये बोल्ट ये भी ज्यादा तेज भागेंगे –जयहिंद

रौनक शर्मा

नई दिल्ली | जयहिंद सेना सुप्रीमो नवीन जयहिंद वीरवार को दिल्ली के प्रेस क्लब में प्रेस कांफ्रेंस करने पहुचें | पत्रकारों के सवालों के जवाब में जयहिंद ने कई सनसनी खेज खुलासे करते हुए कहा कि वो आज से नहीं 2007 में जब वे पीएचडी स्कॉलर थे तब से अरविन्द केजरीवाल को जानते है और उनके साथ काम किया है| केजरीवाल को युनिवेर्सिटी में बुलाकर कई कार्यक्रम करवाए | साथ ही वो स्वाति मालीवाल के पूर्व पति ही नहीं बल्कि आंदोलन कारी संघर्ष के भी साथी रहे है | कई आन्दोलन और प्रदर्शनों में साथ लाठियां खाई है व सड़कों पर शासन पर प्रशासन के खिलाफ लड़ाई लड़ी है |

जयहिंद ने बताया ने कि वे अन्ना आन्दोलन की कोर कमेटी के सदस्य और हरियाणा के इंचार्ज रहे | जब आम आदमी पार्टी का गठन हुआ तो नेशनल एग्जीक्यूटिव के सदस्य बने और हरियाणा के पार्टी अध्यक्ष बने | इसके बाद अप्रैल 2020 में पार्टी को छोड़ दिया |

वही जयहिंद ने स्वाति मालीवाल मामले पर खुलासे करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री आवास नहीं वो एक गटर हाउस है | बताया जा रहा है कि इस मामले में केजरीवाल के माता पिता से पूछताछ की जाएगी तो बता दूँ इसमें कुछ नहीं निकलेगा क्योंकि असली मास्टरमाइंड मुख्यमंत्री है | साजिश और षड्यंत्र करके स्वाति के साथ घटना हुई | तो दिल्ली पुलिस से अपील है कि पूछताछ माँ-बाप से नहीं मुख्यमंत्री से हो और नार्को टेस्ट भी हो |

जयहिंद ने आप पार्टी के इस मामले पर पक्ष पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी कभी कहती है कि मारपीट हुई , कभी कहती है कि नहीं हुई | केजरीवाल का तोता संजय सिंह पुरे देश की राष्ट्रीय मीडिया के सामने कहता है कि यह घटना हुई है और केजरीवाल स्ट्रिक्ट एक्शन लेंगे | अगले दिन लखनऊ में केजरीवाल के साथ ये तोता और बिभव कुमार साथ पहुँचते है और मुख्यमंत्री एक शब्द तक नहीं बोलते है |

जयहिंद ने कहा कि ये सारा मामला दुर्योधन ने रचा है | सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग हटा दी गई | कटिंग करके वीडियो जारी करते है | दिल्ली पुलिस ने कहा कि डीडीआर नहीं मिले , कैमरे हटा दिए गये | अब पुलिस को भी झूठा कह रहे है आप पार्टी वाले | और तो और एम्स की मेडिकल रिपोर्ट को भी झूठा कह रहे है |

जयहिंद ने कहा कि शहीद भगत सिंह और बाबा साहेब आम्बेडकर का फोटो लगाने वाले मुख्यमंत्री बताये इन्होने क्यों महिला के साथ मारपीट की | कुछ तो शर्म करते | ये कायर मुख्यमंत्री है जो एक महिला के साथ बंद कमरे में ऐसी घटिया घटना को अंजाम दे रहा है | और ये जो कह रहे है कि पीटने के बाद कैसे चल रही है तो उन्हें बता दे | जो ये पूछ रहे उनकी पिटाई के लिए मुझे एक मिनट देदे ये उसैन बोल्ट की स्पीड से भी तेज भागेंगे |

जयहिंद ने कहा कि जिस पीए ने इस घटना को अंजाम दिया है उसकी इतनी औकात नही है | मुख्यमंत्री कहता कि निष्पक्ष जाँच होनी चाहिए और उसी की गिरफ्तारी के लिए प्रोटेस्ट करता है | फ़ोन को फॉर्मेट किया जाता है सी सी टी वी रिकॉर्डिंग हटवाई जाती है तो ये सीधे तौर पर दिखता है कि इसका मास्टरमाइंड दुर्योधन -कंस मुख्यमंत्री है |

पार्टी दो फाड़ होने की कगार पर – जयहिंद

जयहिंद ने कहा कि जो संजय सिंह कभी उछल -उछल कर एक ही परिवार की पार्टी- एक ही परिवार की पार्टी चिल्लाता था और उसी की पार्टी को केजरीवाल जेल जाते समय अपनी पत्नी को सौंप रहा है | क्रांति-आन्दोलन -प्रदर्शन किया इन्होने और पार्टी एक ही परिवार के पास है | तो इसे समस्या हो गई |  संजय  सिंह और आतिशी मार्लेना मुख्यमंत्री बनाना चाहते है |  पार्टी फाड़ होने की कगार पर है | केजरीवाल का परिवार पार्टी पर कब्जा करके बैठ गया है | सुनीता केजरीवाल को कमान दिए जाने से ये लोग नाराज है |

क्यों नही बोल रहे एडवोकेट प्रशांत भूषण , योगेन्द्र यादव , आनंद कुमार और कुमार विश्वास – जयहिंद

जयहिंद  ने कहा कि यह कोई छोटी -मोटी घटना नही है एक महिला राज्यसभा सांसद के साथ मारपीट हुई है | इससे पहले भी एक ऐसी घटना हुई थी जिसकी शिकायत एडवोकेट प्रशांत भूषण , योगेन्द्र यादव , आनंद कुमार और कुमार विश्वास को दी गई थी | लेकिन आज वो चुप है | कुछ नहीं बोल रहे है | 

error: Content is protected !!