समय पर खरीदी फसल का उठान इसलिए भी नही हो रहा ताकि खरीदी फसल वर्षा में भीग जाये और अनाज खराब हो जाये : विद्रोही

खराब अनाज को कोडियो के भाव शराब कम्पनियों को बेचकर भाजपा नेता व अफसर पर्दे के पीछे से करोड़ों रूपये की दलाली खाकर अपनी तिजौरियां भर सके : विद्रोही

भाजपा सत्ता बल पर अनाज व्यापारियों को किसान फसल लूटने के नाम चुनाव खर्च के बहाने मोटा माल ऐंठ अलग से लूटेगी : विद्रोही

28 अप्रैल 2024 – स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वेदप्रकाश विद्रोही ने आरोप लगाया कि जो भाजपा अहीरवाल सहित पूरेे हरियाणा में एमएसपी पर खरीदी गई सरसों व गेंहू का समय पर मंडियों सेे उठान नही कर पा रही, ऐसी नकारा सरकार किसानों की रबी फसल का एक-एक दाना एमएसपी पर खरीदेगी, यही अपने आप में क्रूर मजाक है। विद्रोही ने कहा कि मंडियों में खरीदी गई सरसों व गेंहू फसल का उठान समय पर नही होने से अहीरवाल में सरकारी खरीद को बार-बार रोका जा रहा है। सरकारी खरीद बार-बार रूक रही है, साथ में जो किसान आढतियों को अपना अनाज बेचना चाहते है, वे ऐसा भी नही कर पा रहे क्योंकि मंडियों के गेटों पर ताले जड़ दिये गए है जिसके चलते किसानों को मंडियों मेें घुसने तक नही दिया जा रहा। सरकार का ऐसा रवैया घोर किसान विरोधी है। प्रदेश की सभी मंडिया अनाज से अटी पडी है और सरकार द्वारा खरीदी गई फसल खुले आसमान में नीचे पडी है।

विद्रोही ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार एक सुनियोजित रणनीति के तहत खरीदी फसल के उठान में देरी कर रही है। उठान में देरी होने से सरकार को गेंहू व सरसों एमएसपी पर नही खरीदने का बहाना मिल रहा है और फिर सरकार कह देगी कि फसल खरीदने की तारिख निकल गई और अब सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद बंद कर रही है। ऐसा करके सरकार को फसल का एक-एक दाना न खरीदने का बहाना मिल जायेगा। वहीं झूठ बोलकर भाजपा सरकार दावा भी कर देगी कि उसने रिकार्ड तोड़ फसल खरीदी है। विद्रोही ने कहा कि समय पर खरीदी फसल का उठान इसलिए भी नही हो रहा ताकि खरीदी फसल वर्षा में भीग जाये और अनाज खराब हो जाये। खराब अनाज को कोडियो के भाव शराब कम्पनियों को बेचकर भाजपा नेता व अफसर पर्दे के पीछे से करोड़ों रूपये की दलाली खाकर अपनी तिजौरियां भर सके। वहीं जो किसान एमएसपी पर अपनी फसल नही बेच पाएंगे, वे किसान भी औने-पौने दामों पर अनाज व्यापारियों के हाथ लुटने को मजबूर होंगे। भाजपा सत्ता बल पर अनाज व्यापारियों को किसान फसल लूटने के नाम चुनाव खर्च के बहाने मोटा माल ऐंठ अलग से लूटेगी। इस तरह समय पर अनाज का उठान न करके भाजपा एक तीर से तीन शिकार करके मोटा माल बना रही है। 

error: Content is protected !!