कांग्रेस के घोषणा पत्र में देश की जनता को पांच न्याय के माध्यम से दी गई 25 गारंटीयों से इतने बौखला गए कि कांग्रेस नेताओं को अनपढ़ों का टोला कह रहे है : विद्रोही

21 अप्रैल 2024 – स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वेदप्रकाश विद्रोही ने आरोप लगाया कि 10 साल की सत्ता अहंकार में भाजपा नेता इतने बोरा गए है कि एमएसपी, कृषि सम्बन्धित मांग करने वाले किसानों को हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सार्वजनिक मंच से उपद्रवी कह रहे है। वहीं भाजपा की जनविरोधी नीतियों पर सवाल उठाने वाले कांग्रेसियों, विपक्षी नेताओं को पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर सिरसिरे कह रहे है। विद्रोही ने कहा कि खट्टर जी तो विपक्षी नेताओं को सिरफिरे कहने से नही रूके अपितु कांग्रेस के घोषणा पत्र में देश की जनता को पांच न्याय के माध्यम से दी गई 25 गारंटीयों से इतने बौखला गए कि कांग्रेस नेताओं को अनपढ़ों का टोला कह रहे है। सवाल उठता है कि किसान, मजदूर, आमजन, गरीब, पिछडे, दलित, आदिवासी, शोषित, वंचित के हक में आवाज उठाने वाले व सत्ता मिलने पर सामाजिक न्याय देकर उन्हे सरकारी संसाधनों में बराबर का हक देने वालों को यदि अनपढों का टोला कहना कहां तक उचित है? भाजपा के लिए देश के संसाधनों व सम्पत्तियों पर केवल चंद पूंजीपतियों का कब्जा ही देशहित व राष्ट्रहित है। मोदी-भाजपा को यह बर्दाश्त नही कि कांग्रेस-राहुल गांधी पांच न्याय गारंटी के माध्यम से देश की 140 करोड़ आबादी को सत्ता संसाधनों में समान भागीदारी देने की बात करके आमजनों को 25 गारंटियां क्यों दे रहे है? 

विद्रोही ने हरियाणा सहित देश के 140 करोड़ लोगों से आग्रह किया कि जो मोदी-भाजपा कांग्रेस-राहुल गांधी द्वारा सरकारी संसाधनों में गरीबों, पिछडों, दलितों, आदिवासियों, किसान, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं को समान भागीदारी देने की घोषणा से इस कदर बौखला रहे है, वे कितने जनविरोधी व फासिस्ट है बताना भी बेमानी है। मोदी-भाजपा के लिए अडानी-अम्बानी जैसे चंद पूंजीपतियों का हित साधना व उनकी सत्ता बल पर तिजौरियां भरना ही देश व राष्ट्रहित, विकास व जनहित है। वे गरीबों, किसान, मजदूरो, महिलाओं को सामाजिक न्याय देने के नाम से इतने आक्रोशित है कि कांग्रेस व राहुल गांधी के प्रति सार्वजनिक मंचों से न केवल दुष्प्रचार कर रहे है अपितु सत्ता अहंकार में उनका मजाक उडाने की हिमाकत भी कर रहे है। वहीं विद्रोही ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर सत्ता नशे में किसान, मजदूरों, आमजनों को उपद्रवी व अराजक तत्व, कांग्रेस नेताओं को सिरफिरे, अनपढ़ों का टोला बताकर न केवल सत्ता अहंकार की पराकाष्ठा कर रहे है अपितु आमजनों को हेय समझने की उनकी सोच भी सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन कर रहे है। ऐसी स्थिति में आमजनों को विचारना होगा कि यदि सत्ता अहंकार, फासिस्ट सोच की गरीब, किसान, मजदूर, महिला, युवा विरोधी मोदी-भाजपा तीसरी सत्ता में आ गई तो आमजन की भविष्य में क्या गति बनेगी? विद्रोही ने कहा कि आमजनों के हितों की रक्षा देश, लोकतंत्र व संविधान को बचाने सभी नागरिकों को एकजुट होकर वोट की चोट से मोदी-भाजपा को सत्ता से बेदखल करके कांग्रेस-इंडिया गठबंधन को जीताना होगा तभी उनका व देश का भविष्य, लोकतंत्र, संविधान सुरक्षित रह पायेगा।   

error: Content is protected !!