“आप” प्रदेश अध्यक्ष और इंडिया गठबंधन के कुरुक्षेत्र से उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता और पूर्व केंद्रीय मंडी जयप्रकाश जेपी की कलायत अनाज मंडी में जनसभा

आढ़तियों को हर साल 300 करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा: डॉ. सुशील गुप्ता

इलेक्टरल बॉन्ड के नाम पर भाजपा ने सबसे बड़ा घोटाला किया: डॉ. सुशील गुप्ता

इस बार पूरा प्रदेश “इंडिया” गठबंधन को जिताने की गारंटी दे रहा: डॉ. सुशील गुप्ता

भाजपा ने हरियाणा में भ्रष्टाचार के नए रिकॉर्ड बनाए: जयप्रकाश जेपी

कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ हर घर तक पहुंचे : जयप्रकाश जेपी

कलायत/कैथल, 17 मार्च – आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से “इंडिया” गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ . सुशील गुप्ता रविवार को कलायत अनाज मंडी में पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश (जेपी) भी मौजूद रहे। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ता भी व्यापारियों और आढ़तियों के साथ संयुक्त बैठक में शामिल हुए। उनके साथ सुखबीर चहल, हरजिंदर सिंह, राहुल कक्कड़, जगबीर सिंह, डॉ. बेदी, सुखवीर सिंह, लीला राम, जस्सी राणा, जगबीर मौन, जोगिंदर यादव, सुनील कुमार, प्रदीप कुराड़, अमित कुमार और पवन कुमार मौजूद रहे।

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि कैथल के मटौर गांव के सात युवा रूस-यूक्रेन युद्ध में फंसे हुए हैं। यहां से कामगार बनाकर भेजा गया और वहां सेना में भर्ती करवाकर युद्ध लड़वाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में तो 2 लाख सरकारी नौकरी के पद खाली हैं, जबकि प्रदेश के युवाओं को विदेश में नौकरी के नाम पर युद्ध में झोंका जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मंडी की बात करें तो बीजेपी ने साजिश के तहत प्रदेश की मंडियों को बंद करने की साजिश की। 750 किसानों ने शहादत दी थी। इसके बाद मोदी सरकार को झुकना पड़ा और तीन काले कानून वापस लिए और एमएसपी लागू करने का वादा किया। बीजेपी को किसान और आढतियों से नफरत है, जो आढ़त कांग्रेस की सरकार में ढाई परसेंट मिलती थी. बीजेपी ने उसको फिक्स 46 रूपए करने का काम किया। ये आढतियों की जेब पर डाका डालने का काम किया। तीन साल से फसलों की कीमत बढ़ी, लेकिन आढत नहीं बढ़ी. मजदूर चाहता है मेरी आय बढे, मुनीम चाहता है मेरी आय बढे, लेकिन इन्होने आढत फिक्स करके आपकी जेब पर डाका डालने का काम किया। बीजेपी सरकार ने इसको बढ़ाने से मना कर दिया। ये नुकसान मंडी में काम करने वाले हर वर्ग को हुआ है। ये लगभग 300 करोड़ रूपए सालाना का नुकसान हर साल आढ़तियों को होता है।

उन्होंने कहा कि करनाल में अडानी के साइलो बनने लग रहे हैं, जोकि मंडियों पर ताला लगाने का काम करेंगे। बीजेपी मंडियों को बंद करना चाहती है। पूरे देश में कहीं भी फसलों पर एमएसपी नहीं मिलता। वहीँ अगर किसान दिल्ली जाने की बात करते हैं तो किसानों को धमकियां दी गई। उन पर आंसू गैस के गोले छोड़े गये, उनकी सम्पति कुर्क करने की धमकी दी गई। बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी को किसानों से नफरत है। आज पूरे देश का किसान इस बात को समझ चुका है। प्रदेश में हर गाँव में बेरोजगार युवा घूम रहे हैं, नशा फैल रहा है और प्रदेश में अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं। कानून का राज खत्म होकर गोली राज शुरू हो गया है। नेताओं और जन प्रतिनिधियों पर हमले हो रहे हैं। विपक्षी नेताओं को जेल भेजा जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटा जा रहा है आज लोकतंत्र से खिलवाड़ किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यहाँ के सांसद नायब सैनी कभी जनता के बीच नहीं गये, इसलिए लोग उन्हें नायब सैनी की जगह गायब सैनी बोल रहे हैं। मैंने जब प्रदेश में अपराध के आंकड़े बताये तो मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि मैं इसका जवाब सही आंकड़ों से दूंगा। मैंने उन्हें चुनौती देते हुए कहा कि आप कुरुक्षेत्र के चुनाव के मैदान में आओ, जनता आपको जवाब देने का काम करेगी। बीजेपी ने नायब सैनी को मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दी, लेकिन इनकी पत्नी जिला परिषद् के चुनाव में चौथे नंबर पर रही।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में इंडिया गठबंधन सभी 10 लोकसभा सीटें जीतेगा और धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से इसकी शुरूआत होगी और इस जीत का आगाज पूरे भारत में जाएगा। हरियाणा का हर व्यक्ति इंडिया गठबंधन को सभी 10 लोकसभा सीटें जीताने की गारंटी दे रहा है। अबकी बार हरियाणा की जनता इनकी ईवीएम की सेटिंग भी फेल करने को तैयार है।

उन्होंने कहा कि इलेक्शन बांड के नाम पर बीजेपी ने आजतक का सबसे बड़ा घोटाला करने का काम किया। आज पूरे देश में इसकी चर्चा है। इंडिया गठबंधन इस देश को बचने के लिए है। आज पूरे कुरुक्षेत्र में इंडिया गठबंधन की लहर है, कुरुक्षेत्र धर्म क्षेत्र है और कौरव विशाल सेना के साथ थे, लेकिन पांडवों के पास केवल धर्म था। महाभारत के युद्ध में धर्म की जीत हुई और अधर्म की हार हुई। कुरुक्षेत्र लोकसभा में जहाँ भी गया, ये भगवान श्री कृष्ण की कृपा है कि आप सभी का आशीर्वाद और प्यार इंडिया गठबंधन को मिल रहा है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का हर एक नेता दिन रात मेहनत कर

उन्होंने कहा कि मेरी हमेशा से ही सामाजिक कार्यों में रुचि रही है। मैं कुरुक्षेत्र में बन रहे ज्ञान मंदिर, अन्न क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा बनाई का रही धर्मशाला का चेयरमैन भी हूं। वहीं कुरुक्षेत्र में 2 एकड़ जमीन लेकर अग्रसेन धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा गरीबों की सेवा के लिए बनाए जाने वाले अस्पताल का भी मैं चेयरमैन हूं।

उन्होंने कहा कि मैं शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में धर्मार्थ कार्यों ने जुड़ा रहा हूं। मेरा गांव कुरुक्षेत्र से आधे घंटे की दूरी पर जींद जिले में शामलो कलां है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि नायब सैनी की तरह गायब नहीं रहूंगा, हर दुख सुख की घड़ी में आपके बीच रहकर जनसेवा करूंगा। उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र बचाने की लड़ाई है। देश को बचाने की लड़ाई है। इंडिया गठबंधन जनता के साथ मिलकर लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ेगा। आप और हम मिलकर जीतोड़ मेहनत करेंगे और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का काम करेंगे। संसद में भी कुरुक्षेत्र लोकसभा की जनता की आवाज को बुलंद करूंगा।

पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश जेपी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिलकर डोर टू डोर करने का काम करें। उन्होंने कहा कि ये देश और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। अगर बीजेपी सत्ता में आई तो ये अंतिम चुनाव होगा।

उन्होंने कहा की बीजेपी ने इलेक्ट्रोल बॉन्ड के नाम पर देश का सबसे बड़ा घोटाला करने का काम किया। 6200 करोड़ रुपए बीजेपी को उन कंपनियों से आया, जिन्हें बाद में बीजेपी ने अरबों का फायदा पहुंचाया । इलेक्ट्रोल बॉन्ड के नाम पर उद्योगपतियों ने बीजेपी को हजारों करोड़ों रिश्वत देने का काम किया।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में बीजेपी के भ्रष्टाचार के नए रिकॉर्ड बनाने का काम किया। मुख्यमंत्री खट्टर से इस्तीफा दे दिया। गृह मंत्री ने पद छोड़ दिया। नए मंत्री शपथ नहीं ले रहे। हरियाणा के न कोई प्रशासनिक है और न कोई सरकार है। कुरुक्षेत्र लोकसभा की कलायत विधानसभा से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता सबसे अधिक मार्जिन से जीतेंगे। ये मेरा अपना चुनाव है। कलायत विधानसभा से 30 हजार के मार्जिन से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को बढ़त मिलेगी।

उन्होंने कहा कि डॉ. गुप्ता सुशील गुप्ता हमारे और अपने हैं। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को हमारे इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता को कुरुक्षेत्र लोकसभा से भारी बहुमत से जीताना है और इंडिया गठबंधन को मजबूत बनाना है।

error: Content is protected !!