इलाके की तरक्की व उन्नति के लिए लोग अन्य दलों को छोड़कर थाम रहे रणदीप सुरजेवाला का हाथ

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद रणदीप सुरजेवाला की नीतियों से प्रभावित होकर हुए कांग्रेस में शामिल

कैथल, 21 मार्च 2024 – भाजपा पार्टी को कैथल में तब बहुत बड़ा झटका लगा जब गांव बलवंती में सैंकड़ो परिवारों ने रणदीप सुरजेवाला के नेतृत्व में कांग्रेस का हाथ थाम लिया।

रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि माता वेदवंती तीर्थ की पावन भूमि गांव बलवंती(कैथल, हरियाणा) में आकर एक पारिवारिक रिश्तों के अनुभवों की अनुभूति हुई। पिताजी स्व. शमशेर सिंह सुरजेवाला के समय से आज तक बलवंती गांव का राजनीतिक व पारिवारिक रिश्ता, आशीर्वाद व स्नेह सुरजेवाला परिवार के ऊपर सदैव रहा है। इसी क्रम में आज समस्त सीड़ा परिवार, समस्त ढुल परिवार, ब्राह्मण, जांगड़ा, पांचाल, बैकवर्ड व एससी समाज के साथियों ने इलाके की तरक्की व उन्नति के लिए भाजपा, जजपा व इनैलो पार्टी को छोड़कर मेरा साथ देने का वायदा कर कांग्रेस पार्टी में अपनी आस्था व्यक्त की। मेरी तरफ से सभी साथियों को पूरा मान सम्मान दिया जाएगा।

भाजपा जजपा व इनैलो पार्टी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल लोग

▪️साधू राम ढुल, मियाँ सिंह ढुल पूर्व सरपंच, तेलू राम ढुल, देवीलाल ढुल, गुरमेल ढुल, राजिंन्द्र ढुल, सुरेश ढुल, धर्मवीर ढुल, नरेश ढुल, अमन ढुल, विक्रम ढुल, ख़ुशी राम ढुल, विक्की ढुल, अमित ढुल, दलशेर ढुल, अनु ढुल, कृष्ण ढुल, खजाना राम ढुल, राममेहर ढुल इत्यादि समस्त ढुल परिवार।

▪️रणबीर मास्टर, अजमेर सीड़ा, राममेश्वर सीड़ा, राजकुमार सीड़ा, मंगत सीड़ा, मंगल सीड़ा, जयभगवान, यशपाल, जसविंद्र इत्यादि समस्त सीड़ा परिवार।

▪️रणधीर शर्मा, राममेहर शर्मा, नरेश गुर्जर, नरसी गुर्जर, रामेश्वर जांगड़ा, जयभगवान जांगड़ा, बलवान जांगड़ा, सुनील पांचाल, रमेश फ़ौजी भानखुड़, रामपाल भानखुड़, सुरेश भानखुड़, विनोद भानखुड़, कृष्ण बाल्मीकि।

कांग्रेस में शामिल हुए सभी साथियों ने कहा कि आज देश व प्रदेश का किसान,नौजवान,मजदूर अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहा है। हरियाणा की सत्ता पर काबिज भाजपा सरकार ने हरियाणा की जनता के साथ विश्वासघात किया है। चुनाव से पहले भाजपा जजपा पार्टियों के नेताओं ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए व बाद में एक दूसरे की गोदी में जाकर बैठ गए। आज प्रदेश का हर वर्ग परेशान है। बेरोजगारी चरम सीमा पर है। महगांई अपार है। 10 सालों में हरियाणा व कैथल 50 साल पीछे चला गया है। कैथल व हरियाणा को एक बार फिर कांग्रेस पार्टी व रणदीप सुरजेवाला के नेतृत्व की जरूरत है, तभी विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। उन्होंने कहा कि किसानों, आढ़ती, दुकानदार, बैकवर्ड व गरीबों की भलाई सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस पार्टी व रणदीप सुरजेवाला के हाथों में ही सुरक्षित है। आज भाजपा, जजपा, इनैलो पार्टी का अंत निश्चित है व आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है व हरियाणा की कमान रणदीप सुरजेवाला के हाथ में होगी।

उन्होंने कहा कि निरंतर ही इस क्रम को बरकरार रखा जाएगा और ज्यादा से ज्यादा लोगों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही हम सब तन मन धन से कांग्रेस पार्टी में सेवा करने के लिए भी संकल्पबद्ध रहेंगे।

error: Content is protected !!