भारत का भरोसा है प्रधानमंत्री मोदी, जल्द पूरा करेंगे विकसित भारत का संकल्प 

 गुरुग्राम।  भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने अपने दस साल के कार्याकाल में विकसित भारत की आधारशिला रख दी है। विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए अब देश की जनता मोदी जी को भरपूर समर्थन दें। शर्मा अपने निवास पर द्वारका एक्सप्रेसवे के लोकार्पण कार्यक्रम के निमित कार्यकर्ताओं से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा किएक-एक वोट भाजपा के पक्ष में डालकर देश का हर मतदाता विकसित भारत की नींव को मजबूत करें। उन्होंने कहा आज मोदी जी केवल प्रधानमंत्री नहीं बल्कि देश की 140 करोड़ जनता का भरोसा है। निश्चित ही मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा इस बार लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। शर्मा ने  कहा कि यह लोकसभा चुनाव विकसित भारत के लिए लड़ा जा रहा है। विकसित भारत के निर्माण में अगले पांच साल बहुत ही महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही विकसित भारत का सपना साकार होना संभव है। 

 गरीबों की स्वास्थ और आर्थिक सुरक्षा की गारंटी 

जीएल शर्मा ने कहा कि पिछले दस सालों में भाजपा ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर जो संकल्प लिए थे, उन्हें पूरा किया है। केंद्र में मोदी और प्रदेश में मनोहर सरकार ने जनभावना के अनुरूप काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र देश की जनता की अपेक्षाएं होती हैं। अमृतकाल में विकसित भारत का सपना साकार हो सके।  शर्मा ने कहा कि 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र का दर्जा हासिल कर लेगा। अगले पांच साल इस आकांक्षा को साकार करने का एक सुनहरा अवसर है।

प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा को 370 और एनडीए को 400 पार कराने का लक्ष्य दिया है। उन्होंने कहा कि जनता के समर्थन से हरियाणा में 10 की 10 लोकसभा सीटों पर कमल खिलाने के काम में सभी कार्यकर्ता जुट जाएं।  प्रधानमंत्री मोदी ने 10 वर्षों में जो भी काम किए हैं वे ऐतिहासिक हैं। देश और प्रदेश में एक्सप्रेस-वे और सड़कों का जाल बिछा है। रेलवे नेटवर्क मजबूत हुए हैं और स्टेशन भी भव्य तरीके से बनाए जा रहे हैं।  भारत की जीडीपी टॉप 5 में है और तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि मोदी और मनोहर सरकार ने गरीब लोगों को स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा की गारंटी दी थी, उसे पूरा किया है। 

विकसित हरियाणा बनाने में लगे मनोहर 

 जीएल शर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल हरियाणा को विकसित राज्य बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रहे हैं। राज्य में मनोहर सरकार ने पारदर्शिता से काम करते हुए सुशासन स्थापित किया है।  दस सालों में मनोहर सरकार ने हर वर्ग का ख्याल रखा है और गरीब लोगों के जीवन स्तर को सुधारा है। ऐसी कितनी ही योजनाएं लागू की जो गरीब, ;युवा, किसान  और महिलाओं (GYAN) के कल्याण को समर्पित है। मुख्यमंत्री के रूप में मनोहर लाल ने प्रदेश को विकास की नई राह पर आगे बढ़ाया है।

error: Content is protected !!