संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम किसानों पर दमन की कड़ी निंदा करता है।

संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम की बैठक हुई।

गुरुग्राम, 14 फ़रवरी, 2024 – संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष एवं जिला बार एसोसिएशन गुरुग्राम के पूर्व प्रधान चौधरी संतोख सिंह ने की।

संयुक्त किसान मोर्चा एवं ट्रेड यूनियंस ने 16 फ़रवरी को ग्रामीण भारत बंद एवं औद्योगिक हड़ताल का आह्वान किया है। संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम 16 फरवरी 2024 को ग्रामीण भारत बंद एवं औद्योगिक हड़ताल का पूर्ण समर्थन करता है। 16 फ़रवरी को गुरुग्राम में संयुक्त किसान मोर्चा,ट्रेड यूनियंस एवं अन्य सामाजिक संगठन 11 बजे कमला नेहरू पार्क में इकट्ठा होकर सभा करेंगे और उसके बाद शांतिपूर्वक मार्च करते हुए लघु सचिवालय तक जाएंगे।

किसान आंदोलन में 750 किसानों की जान गई थी।मजबूर होकर झुकी सरकार ने किसानों से कई वादे किए थे जो आजतक पूरे ​नहीं किए।किसान वही मांगें रख रहे हैं जिन्हें पूरा करने का वादा यह सरकार पहले ही कर चुकी है। किसानों की मुख्य मांग एमएसपी @ सी 2+50% का वादा भाजपा और वर्तमान प्रधानमंत्री ने 2014 के चुनावी घोषणा पत्र में किया था और 10 साल बाद भी इस वादे पर अमल नहीं हुआ। ट्रेड यूनियंस के मुख्य माँग है कि चार लेबर कोड ख़त्म किये जाएँ।

अब किसान आवाज उठा रहे हैं तो उनके साथ क्रूरता बरती जा रही है।देश के किसानों के साथ यह हिंसक व्यवहार बेहद शर्मनाक है।देश की जनता ये अन्याय देख रही है।

बैठक में संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम ने शंभू बॉर्डर पर किसानों पर दमनात्मक कार्रवाई की कड़ी निंदा की।संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम ने किसान संगठनों के दिल्ली चलो मार्च को रोकने के लिए लाठीचार्ज, रबर बुलेट, आंसू गैस के गोले और सामूहिक गिरफ्तारी का सहारा लेने के लिए सरकार की कड़ी निंदा की।यह बहुत ही गंभीर बात है कि प्रशासन द्वारा किसानों पर ड्रोन द्वारा आंसू गैस के गोले दागे गए। लोकतांत्रिक समाज में प्रत्येक नागरिक को शांतिपूर्वक विरोध करने का अधिकार है।

बैठक में मुख्य रूप से ट्रेड यूनियन काउंसिल के संयोजक अनिल पंवार, जनवादी महिला समिति से ऊषा सरोहा, नवनीत रोजखेडा, एडवोकेट कमलदीप, मनीष मक्कड़,वज़ीर सिंह,एडवोकेट समय सिंह,जयपाल सिंह धनखड़, तारीफ़ सिंह गुलिया,योगेश्वर दहिया,रिटायर्ड विंग कमांडर एमएस मलिक, सतीश दहिया,चन्दन सिंह, भीम सिंह, गजराज सिंह, अमित पवार तथा अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे

error: Content is protected !!