कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद रणदीप सुरजेवाला की नीतियों से प्रभावित होकर हुए कांग्रेस में शामिल

कैथल, 15 जनवरी 2024 – भाजपा पार्टी को कैथल में तब बहुत बड़ा झटका लगा जब गतदिवस वार्ड 31 में विनोद कुमार बोहत, माणा पुहल, संजय प्रोचा, काला बेदी, विक्रम, नीरज बोहत, राकेश बोहत, कपू कल्याण, गौरव, सागर बोहत, अक्षय बोहत, अभिषेक, रोहित, विक्की, विकास, लव, सौरभ, राहुल, अभि, बलराज, सौरव, अली, विजय, विनीत, सुरेन्द्र, बलजीत, मोनू, वरुण, हिमांशु, पवन, अमन, विजय, श्रवण, विकास, मोनी, सन्नी, धर्मवीर, मनोज, गोलू, बादल, सोनू, कबीर, संजू, सावन, सेठी, विशाल, शिबा, सावन ने भाजपा पार्टी को छोड़कर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद रणदीप सुरजेवाला के नेतृत्व में कांग्रेस का दामन थामा। रणदीप सुरजेवाला ने कांग्रेस में शामिल होने पर सभी साथियों का स्वागत किया व पूरा मान सम्मान देने का भी वायदा किया।

कांग्रेस में शामिल हुए सभी साथियों ने कहा कि आज देश व प्रदेश का किसान,नौजवान,मजदूर अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहा है। हरियाणा की सत्ता पर काबिज भाजपा व जजपा पार्टी ने हरियाणा की जनता के साथ विश्वासघात किया है। चुनाव से पहले दोनों पार्टियों के नेताओं ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए व बाद में एक दूसरे की गोदी में जाकर बैठ गए। आज प्रदेश का हर वर्ग परेशान है। बेरोजगारी चरम सीमा पर है। महगांई अपार है। साढ़े 9 सालों में हरियाणा व कैथल 50 साल पीछे चला गया है। कैथल व हरियाणा को एक बार फिर कांग्रेस पार्टी व रणदीप सुरजेवाला के नेतृत्व की जरूरत है, तभी विकास के ने आयाम स्थापित होंगे।

उन्होंने कहा कि गरीबों की भलाई सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस पार्टी व रणदीप सुरजेवाला के हाथों में ही सुरक्षित है। आज भाजपा व जजपा पार्टी का अंत निश्चित है व आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है व हम सभी समाज के साथियों के साथ मिलकर हलके के प्रत्येक गांव व वार्डों में पूरी मेहनत व लगन से कांग्रेस पार्टी व रणदीप सुरजेवाला की नीतियों का प्रचार प्रसार करेंगे। रणदीप सुरजेवाला के हाथों को और ज्यादा मजबूत करने का काम करेंगे।उन्होंने कहा कि निरंतर ही इस क्रम को बरकरार रखा जाएगा और ज्यादा से ज्यादा लोगों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही हम सब तन मन धन से कांग्रेस पार्टी में सेवा करने के लिए भी संकल्पबद्ध रहेंगे। इस अवसर पर सुदीप सुरजेवाला, आदित्य सुरजेवाला, नगर परिषद के पूर्व उपप्रधान सुरेन्द्र रांझा एडवोकेट, नफे सिंह जेलर, विक्की भोला, प्रवीण नैन, सतीश चहल दिल्लोंवाली एवं जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र शर्मा बलवंती सहित अन्य साथी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!