कहा : इलाके की तस्वीर व तकदीर बदलने के लिए कांग्रेस के ज्यादा से ज्यादा विधायक जिताएं, सत्ता की चौधर आपकी दहलीज पर होगी

हरियाणा प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य धर्मवीर कौलेखा द्वारा आयोजित किसान मजदूर बचाओ रैली में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे रणदीप सिंह सुरजेवाला

कलायत, कैथल, 13 जनवरी 2024 – हरियाणा प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य धर्मवीर कौलेखा द्वारा गांव बालू में किसान मजदूर बचाओ रैली आयोजित की गई। बतौर मुख्यातिथि के तौर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव व सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शिरकत की। कार्यक्रम में हजारों साथियों ने हिस्सा लिया।

सभा में मौजूद सभी साथियों को संबोधित करते हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव व सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भाजपा जजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा जजपा का डीएनए किसान व मजदूर विरोधी है। इन तानाशाही सरकारों ने देश व प्रदेश के किसानों व मजदूरों की पीठ मे छुरा घोपने का काम किया है। मोदी-खट्टर- दुष्यंत ने अगली फसल व अगली नस्ल को बर्बाद करने का काम किया है। भाजपा व जजपा सरकार ने आपके बच्चो के मुह से निवाला छीनने का दुश्हास किया है।

सुरजेवाला ने कहा कि सुरजेवाला ने कहा कि किसानों की आय दुगुनी करने का वायदा करके सत्ता में आई भाजपा सरकार ने किसानों को खून के आंसू रुलाने व उन्हें छलने का काम किया है। पेट व पीठ एक करके हल जोतने वाले किसानों को उसकी फसल का MSP क्यों नहीं मिल रहा व अपना हक मांगने वाले किसानों को लाठियों से क्यों पीटा जाता है? खेती पर जीएसटी के माध्यम से टैक्स क्यों लगा दिया गया? खाद पर 5 प्रतिशत जीएसटी लगा दिया, कीटनाशक दवाई पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगाया और ट्रैक्टर तथा खेती के उपकरणों पर 12 प्रतिशत जीएसटी लगाया। खाद और कीटनाशक दवाईयों की कीमतों में मोदी सरकार के सात सालों में लगभग 100 प्रतिशत बढ़ोत्तरी हुई है। मोदी सरकार ने डीज़ल की कीमतें बढ़ाकर खाद-बीज-कीटनाशक दवाई-बिजली-कृषि उपकरणों की कीमतें बढ़ा दी। देश और हरियाणा के किसानों के साथ भाजपा जजपा पार्टी ने खाद की चोरी करके हमला बोला है। पहले नीम कोटिड यूरिया का हवाला देकर 5kg कट लगा दिया और किमत वही। अब सल्फर कोटिड यूरिया का हवाला देकर फिर से 5kg का कट लगा दिया और कीमत की वसूली वही। मतलब पिछले 9 सालों में भाजपा ने यूरिया खाद के कट्टे में 10 kg का कट लगा दिया और क़ीमत किसान से वही वसूली जा रही है। चाहे खाद हो या बच्चों के खाने का सामान हो हर किसी चीज में भाजपा एक षड़यंत्र के तहत वजन कम कर देती है और कीमत की वही वसूली की जाती है।

सुरजेवाला ने कहा कि 2024 का चुनाव सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन का चुनाव है। आम नागरिक की रोजी रोटी का चुनाव है, बेरोजगारी पर काबू पाने का चुनाव है। गृहिणियों पर पड़ रही महंगाई की मार से छुटकारा पाने का चुनाव है। महंगाई के कारण रोजी रोटी का निवाला छीन चुका है। देश का युवा दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। हरियाणा का 7 लाख 72 हजार युवा कच्ची नौकरी के लिए दर दर की ठोकरें खा रहा है। भाजपा-जजपा सरकार बताएं क्या इस तरह से देश व प्रदेश चलेगा?

रणदीप सुरजेवाला ने दुष्यंत चौटाला पर प्रहार करते हुए कहा कि खट्टर व दुष्यंत सरकार ने हरियाणा के युवाओं के भविष्य को बेच दिया है। 47 बार पेपर लीक होकर बिक चुके हैं। हरियाणा के लोगों ने 10 विधायक जजपा पार्टी को दिए तो दुष्यंत ने खुद को भाजपा के हाथों बेच दिया। अगर उनके कहे अनुसार 47 सीटें जजपा को दें तो वो पूरे हरियाणा को ही बेच देंगे। एक दूसरे को जमुना व हरियाणा से बाहर करने वाले खट्टर व दुष्यंत एक दूसरे के यार और गोदी में बैठ गए हैं।

कार्यक्रम के आयोजक हरियाणा प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य धर्मवीर कौलेखा ने रैली में पहुंचे लोगों का धन्यवाद किया और अपील की कि उत्तरी हरियाणा में मुख्यमंत्री की कुर्सी लाने के लिए रणदीप सुरजेवाला को मजबूत कीजिए। अपने इलाके के साथियों ने बहुत विधायक व मंत्री बनाकर देख लिए हैं लेकिन अब अपने इलाके के नेता रणदीप सुरजेवाला को हरियाणा की चौधर देने का समय आ चुका है। इस अवसर पर सुदीप सुरजेवाला, धर्मवीर कौलेखा, सतबीर भाणा, श्वेता ढुल, सुरजीत अलेवा, बलवान कुराड़, गुरदेव ढूंढ़वा, अशोक जैलदार, रणधीर कसान, शमशेर कुराड़, नरेश गिल, कृष्ण ढूंढ़वा, मास्टर कुलदीप, मुकेश राणा, राजू बालू, सत्यनारायण जैलदार, हजारी कसान, अमित राणा, लक्खा कालारामन, सूबे सिंह मोर, महावीर नरड़, भीम कौलेखा, देवीराम खेड़ी शेरखां, जोरा सिंह सिनन्द, सुनील कुंडू, गंगा बिशन प्योदा आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!