सामाजिक समरसता समिति ने जीएल शर्मा को दी बधाई

— भाजपा हरियाणा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर बधाई का सिलसिला जारी

गुरुग्राम। हरियाणा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं डेयरी सहकारी प्रसंघ के पूर्व चेयरमैन जीएल शर्मा को सामाजिक समरसता समिति के पदाधिकारियों ने बधाई दी है। हरियाणा भाजपा का दोबारा से प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर जीएल शर्मा को मिलने वाली बधाइयों का सिलसिला अभी तक जारी है। सामाजिक समरसता समिति के पदाधिकारियों ने शुक्रवार सुबह जीएल शर्मा के सेक्टर 15 पार्ट 2 निवास पहुंचकर उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर दूसरे कार्यकाल की बधाई दी। समिति के पदाधिकारियों योगेश कौशिक, राजकिशन कौशिक, आरपी कौशिक, बस्तीराम प्रजापति, अशोक सेन, ओमकार खुराना, सुरेश कलसान, रमेश गोला दलबीर प्रजापत के भाजपा अर्जुन मंडल के पूर्व अध्यक्ष एवं सीएम विंडो के एमिनेंट सिटिजन महेश वशिष्ठ भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

सामाजिक समरसता समिति ने प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा की मार्फत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अयोध्या नगरी में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण पर आभार भी प्रकट किया। समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा हरियाणा के प्रभारी बिप्लब कुमार देब, प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी, संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा के साथ भाजपा के केंद्र और प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश में सामाजिक समरसता के पुरोधा जीएल शर्मा को पुनः प्रदेश उपाध्यक्ष बनाना इस बात का प्रमाण है कि भाजपा सभी वर्गों की पार्टी है। भाजपा अपने एक एक कार्यकर्ता को पूरा मान सम्मान देती है। इन लोगों ने कहा कि जीएल शर्मा सर्व समाज के सच्चे जनसेवक हैं। हरियाणा प्रदेश में उन्हें मिली यह जिम्मेदारी निश्चित ही भाजपा का जनाधार बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी। जन सेवा के साथ ही जीएल शर्मा संगठन की सेवा भी पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करते हैं। अपने पहले कार्यकाल में जीएल शर्मा ने यह साबित किया है। निश्चित ही उनका दूसरा कार्यकाल भी ऐसा ही होगा।

जीएल शर्मा ने समिति के पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि 500 साल के त्याग और तपस्या के बाद भगवान श्री राम फिर से अयोध्या में विराजमान हो रहे हैं। देश के सनातनियों के लिए इससे बड़ा हर्ष और गर्व का विषय कोई नहीं हो सकता। 22 जनवरी को पूरे देश के साथ खुशी साझा करने के लिए गुरुग्राम में भी भव्य आयोजन होगा। सदर बाजार के हनुमान मंदिर में सनातन हर्ष महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह में समस्त गुरुग्राम वास सम्मिलित होकर भगवान श्री राम के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करेंगे। उन्होंने इस शुभ अवसर के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोटि-कोटि आभार व्यक्त किया।

You May Have Missed

error: Content is protected !!