दिल्ली में रणदीप सुरजेवाला के आवास पर समर्थकों सहित हुए कांग्रेस में शामिल, जुलाना व पुंडरी हलके से भी पूर्व सरपंचो व अन्य साथियों ने थामा सुरजेवाला का हाथ

कैथल, 07 जनवरी 2024 – पिछले 9 सालों से हरियाणा की जनता भाजपा जजपा सरकार की तानाशाही नीतियों से अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रही हैं जिस कारण वो गठबंधन सरकार से छुटकारा पाना चाहती है। प्रदेश की जनता को अब हरियाणा का भविष्य कांग्रेस पार्टी व रणदीप सुरजेवाला में दिखाई दे रहा है। जिसका जीता जागता उदाहरण यही है कि भाजपा-जजपा पार्टी को छोड़कर लोग रणदीप सुरजेवाला के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ज्वाईन कर रहे हैं, इसी क्रम में गतदिवस दिल्ली में रणदीप सुरजेवाला के आवास पर साल 2019 में पिहोवा विधानसभा से निर्दलीय उम्मीदवार रहे स्वामी संदीप ओंकार ने अपने समर्थकों सहित कांग्रेस ज्वाईन की।

गौरतलब है कि स्वामी संदीप ओंकार ने 2019 विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा और 22000 के लगभग वोट हासिल किए। अब उन्होंने रणदीप सुरजेवाला के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का दामन थामा और अतिशीघ्र वो पिहोवा में रणदीप सुरजेवाला का नागरिक अभिनंदन समारोह भी करेंगे।

इसी क्रम में पुंडरी हलके से कर्म सिंह पूर्व सरपंच सांच, चैन सिंह पूर्व सरपंच सिरसल, संजीव पूर्व सरपंच खेड़ी, सुरेन्द्र हाबड़ी(बहुजन समाज पार्टी से कांग्रेस में शामिल) व जुलाना(जींद) से आए विभिन्न गाँवों के सरपंच साहिबान दिनेश सरपंच, गांव भैरो खेड़ा, सुंदर सरपंच, गांव रामगढ़, कुलबीर सरपंच, गांव इगराह, भूप सरपंच, गांव निडाना, जोगिंदर सरपंच, गांव ललित खेड़ा, अशोक सरपंच, गांव गोसाई खेड़ा, रोहताश सरपंच, गांव नन्दगढ़ इत्यादि ने इलाके व पूरे हरियाणा की बदहाली मिटाने व भाजपा जजपा सरकार की तानाशाही नीतियों के खिलाफ रणदीप सुरजेवाला के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। रणदीप सुरजेवाला ने सभी साथियों को कांग्रेस का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया व सभी साथियों को पूरा मान सम्मान देने का वादा भी किया।

कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने सभी साथियों से कहा कि हम सभी साथ मिलकर एक नए हरियाणा व इलाके का निर्माण करेंगे। जिसमें सिर्फ विकास, प्रगति, शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य, रोजगार व खुशहाली का ध्यान हो। साथ मिलकर भाजपा जजपा की तानाशाही नीतियों के खिलाफ लड़ेंगे भी और जीतेंगे भी।

कांग्रेस में शामिल हुए स्वामी संदीप ओंकार सहित पुंडरी हल्के व जुलाना हलके के सभी साथियों ने कहा कि आज देश व प्रदेश का किसान, नौजवान, मजदूर अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहा है। हरियाणा की सत्ता पर काबिज भाजपा व जजपा पार्टी ने हरियाणा की जनता के साथ विश्वासघात किया है। चुनाव से पहले दोनों पार्टियों के नेताओं ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए व बाद में एक दूसरे की गोदी में जाकर बैठ गए। आज प्रदेश का हर वर्ग परेशान है। बेरोजगारी चरम सीमा पर है। महगांई अपार है। साढ़े 9 सालों में हरियाणा 50 साल पीछे चला गया है। हरियाणा को एक बार फिर कांग्रेस पार्टी व रणदीप सुरजेवाला के नेतृत्व की जरूरत है, तभी विकास के नए आयाम स्थापित होंगे।

उन्होंने कहा कि किसानों, आढ़ती, दुकानदार व गरीबों की भलाई सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस पार्टी व रणदीप सुरजेवाला के हाथों में ही सुरक्षित है। आज भाजपा व जजपा पार्टी का अंत निश्चित है व आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है व हरियाणा की कमान रणदीप सुरजेवाला के हाथ में होगी।

उन्होंने कहा कि निरंतर ही इस क्रम को बरकरार रखा जाएगा और ज्यादा से ज्यादा लोगों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही हम सब तन मन धन से कांग्रेस पार्टी में सेवा करने के लिए भी संकल्पबद्ध रहेंगे। इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, पंजाब कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव, हैफेड के पूर्व डायरेक्टर रामचन्द्र जडौला, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशीला शर्मा, अशोक मलिक, पीएल भारद्वाज, सुरेन्द्र रांझा, जसबीर खनौदा, राजकुमार मुन्नारेहड़ी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!