—   पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा मिशन 2024 के लिए तैयार

— रईया, तुंबाहेड़ी और हसनपुर गांवों में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रमों में पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़

— महान स्वतंत्रता सेनानी महामना मदन मोहन मालवीय, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और महान योद्धा महाराजा सूरजमल को धनखड़ ने किया नमन

 — कुश्ती संघ की गतिविधियों को देखते हुए केंद्र सरकार ने तुरंत अच्छा निर्णय लिया -बोले धनखड़

चंडीगढ़,  25 दिसंबर। पीएम मोदी के कुशल एवं सशक्त नेतृत्व में भाजपा मिशन 2024 के लिए पूरी तरह से तैयार है। भाजपा की तैयारियों के सामने कांग्रेस कहीं नहीं ठहरती। हमारी पार्टी बूथ स्तर और पन्ने तक कार्यशील है। भाजपा राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने झज्जर के बादली हलके के गांव रईया, तुंबाहेड़ी और हसनपुर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रमों में भागीदारी करने उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह बात कही। श्री धनखड़ ने कहा कि देश की जनता मोदी जी के साथ है। भाजपा के पास कुशल एवं क्रियाशील संगठन और  मोदी जी जैसा सशक्त नेतृत्व है। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक में मिशन 2024 को लेकर विस्तार से विचार विर्मश और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का मार्ग दर्शन प्राप्त हुआ।

 — अटल ने भारत को बनाया परमाणु संपन्न राष्ट्र

 भाजपा राष्ट्रीय सचिव श्री धनखड़ ने महान स्वतंत्रता सेनानी महामना मदन मोहन मालवीय, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और महान योद्धा महाराजा सूरजमल की जयंती पर नमन किया और उनके द्वारा किए गए महान कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महामना ने शिक्षा के क्षेत्र में, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी ने देश को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाया, किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा देते हुए सस्ते लोन की व्यवस्था की और सैनिकों को सम्मान दिलाया।  शहीद होने पर सैनिक की सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार की व्यवस्था स्थापित की। श्री धनखड़ ने कहा कि महाराजा सूरजमल महान योद्धा थे, उन्होंने 80 से अधिक युद्ध जीते। महान योद्धा होते हुए महिलाओं के प्रति उनके मन बहुत सम्मान था। आज भी महाराष्ट्र में पूरे सम्मान के साथ महाराजा सूरजमल को याद किया जाता है। महाराजा सूरजमल ने पानीपत युद्ध के बाद मराठा वीरांगनाओं को पूरे मान सम्मान के साथ महाराष्ट्र मेंं उनके घर तक पंहुचाया था।

 — मोदी की गांरटी का रथ देश के हर गांव में जाएगा

 भाजपा राष्ट्रीय सचिव धनखड़ ने कहा कि मोदी की गारंटी का रथ देश के हर गांव में पंहुचेगा। अंतिम पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की गांरटी हैंं मोदी के रथ। हर घर नल से जल, हर पात्र महिला को रसोई गैस, हर घर शौचालय, पीएम किसान सम्मान निधि, जनजीवन बीमा योजनाएं, काश्तकारों के लिए पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत कौशल निखार और सस्ते लोन की सुविधा, देश को पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना, सेनाओं का आधुनिकीकरण, ढ़ाचागत विकास, मूलभूत सुविधाओं में निरंतर सुधार जैसे कार्य हुए हैं। आयुष्मान भारत चिरायु, निरोगी हरियाणा , नई शिक्षा नीति से बड़े बदलाव आए हैं। मोदी मनोहर सरकार की नीतियों से समाज के हर वर्ग को बराबर लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण और सुशासन की गांरटी हैं पीएम मोदी ।  

–कुश्ती सघं का निलंबन तत्काल और अच्छा निर्णय -बोले धनखड़

भारतीय कुश्ती संघ को निलंबित करने के प्रश्न का जवाब देते हुए श्री धनखड़ ने कहा कि कुश्ती संघ की गतिविधियों को देखते हुए केंद्र सरकार ने तुरंत अच्छा निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि गलत कार्र्यों को सहन नहीं किया जाएगा। यह भी मोदी जी गांरटी है। धनखड़ ने विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रमों में मौजूद ग्रामीणों को अमृतकाल में भारत को विकसित बनाने की शपथ दिलाई। पात्र लोगों को सम्मानित किया। युवाओं से अपना कौशल निखारकर संकल्प के साथ देश को विकसित बनाने में जुट जाने का आह्वान किया। गांवों में पंहुचने पर क्षेत्र की सरदारी और गणमान्य लोगों ने भाजपा राष्ट्रीय सचिव श्री धनखड़ का जोरदार अभिनंदन किया।   इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संदीप हसनपुर, शमशेर कासनी, सुनील व दिनेश महामंत्री, महाबीर ठेकेदार, नरेश कुमार, सितेंद्र, उमेश ठेकेदार, हरिओम, राज सिंह, सुरेश रोहिल्ला, काशीराम, ताराचंद, रामफल, महाबीर, जगबीर, अजय धनखड़, सुनील, जयवीर पहलवान, विजय, विरेंद्र प्रधान, दिनेश खुडन, लीला दादनपुर, सुबेदार अजय सिंह, डॉ सतीश, अशोक, नीरज, परमजीत, पवन, मोनू, सोनू सरपंच, कप्तान प्रधान, कृष्ण, बलवान , दीवान, रविंद्र , कमल सिंह, महेंद्र प्रजापत, धर्मबीर, रामकिशन सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!