हरियाणा के लोगों की भाजपा कार्यक्रमों के प्रति ऐसी उपेक्षा से साफ है कि प्रदेश की जनता अब भाजपा को भाव देने वाली नही है : विद्रोही

कांग्रेसी नेताओं ने यदिे एकजुटता से निजी अहंकार को छोडकर मिलकर काम नही किया तो हरियाणा में भी कांग्रेस के हाथों से जीती हुई बाजी फिसल सकती है : विद्रोही

10 दिसम्बर 2023 – स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वेदप्रकाश विद्रोही ने दावा किया कि हरियाणा के आमजन भाजपा-जजपा खट्टर सरकार को सत्ता से भगाकर कांग्रेस सरकार बनाने का मन बना चुके है। लोगों में भाजपा सरकार के प्रति गहरा रोष है। विद्रोही ने कहा कि इसका प्रमाण भाजपा की सरकारी संसाधनों, सरकारी पैसों व अफसरों के बल पर लोकसभा चुनावों की तैयारियों के लिए हरियाणा में की जा रही कथित विकसित भारत संकल्प यात्रा में देखने को मिल रहा है। सरकारी संसाधनों व सत्ता दुरूपयोग के बाद भी भाजपा की इन कथित संकल्प यात्राओं में आमजन उनकी बात सुनने को नही आ रहे है। हरियाणा के लोगों की भाजपा कार्यक्रमों के प्रति ऐसी उपेक्षा से साफ है कि प्रदेश की जनता अब भाजपा को भाव देने वाली नही है। ऐसी स्थिति में आवश्यक है कि कांग्रेस कार्यकर्ता, नेता जनभावनाओं के अनुरूप जनता से सम्पर्क में रहकर जनविरोधीे, भ्रष्टाचारी, पंूजीपतिप्रस्त भाजपा का असली चेहरा जनता को दिखाये।  

विद्रोही ने कहा कि जनता से मिल रहे आपार जनसमर्थन से कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को भी बौराने की बजाय और अधिक कर्मठता व सजगता से जनसम्पर्क अभियान तेज करना चाहिए। कांग्रेस नेताओं को राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों में जीती हुई बाजी हारने पर सबक लेकरे सावधान रहने की जरूरत है। यदि हरियाणा में कांग्रेसी गुटबाजी, महत्वकांक्षाओं, अहंकार को छोडकर एकजुटता के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारी ईमानदारी से जुटकर करेंगे, तभी हम षडयंत्रकारी, अफवाहबाज फासिस्ट भाजपा को जनआशीर्वाद से प्रदेश की सत्ता से बेदखल करने में कामयाब हो सकेंगे।

विद्रोही ने कहा कि कांग्रेसी नेताओं ने यदिे एकजुटता से निजी अहंकार को छोडकर मिलकर काम नही किया तो हरियाणा में भी कांग्रेस के हाथों से जीती हुई बाजी फिसल सकती है। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान की हार हरियाणा कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं के लिए एक सबक है और जो गलती कांग्रेसजनों ने इन राज्यों मे की है, उसे हरियाणा में नही दोहराने का संकल्प लेकर भाजपा को हरियाणा से भगाने व लोकसभा-विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को जिताने के संकल्प के साथ अभी से कांग्रेसजनों को जुट जाना चाहिए।  

error: Content is protected !!