स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय मन्सा राम की धर्मपत्नी सावित्री देवी का निधन

गांव दौलताबाद में राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

हरियाणा पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया

फतह सिंह उजाला 

गुरुग्राम,  06 दिसंबर। स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय मन्सा राम की धर्मपत्नी श्रीमती सावित्री देवी का आज 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। गांव दौलताबाद में उनका राजकीय सम्मान के साथ  अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें आसपास के क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति व बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

श्रीमती सावित्री देवी की अंत्येष्टि में गढ़ी हरसरू के नायब तहसीलदार आशीष मालिक ने पार्थिव शरीर पर पुष्प भेंट कर श्रद्धांजलि दी। अंतिम संस्कार से पूर्व हरियाणा पुलिस की तरफ से एएसआई राजबीर सिंह  की अगुवाई में हरियाणा पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान पुलिस प्रशासन की सलामी देने के बाद क्रिमिनेशन सम्मान निधि की राशि भी परिजनों को दी गयी। 

इसके उपरान्त स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी समिति की तरफ से समिति के अध्यक्ष  कपूर सिंह दलाल, जिले सिंह, जोगिंदर सिंह जांधु, जय भगवान, धीरज, रामपाल,  नवल सिंह,  महाबीर सिंह, रामचंद्र, सत्यनारायण, पदम अजीत सिंह, भगवान दास, अशोक,  कैप्टन बलबीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, सतबीर सिंह, श्री भगवान सहित अन्य गणमान्य ने  उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चढ़ा कर कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

You May Have Missed

error: Content is protected !!