– मोदी सरकार ने देश की जनता को भयमुक्त किया: सैनी
– दसों सीटों पर कमल खिलाने का संकल्प लेकर जाएं कार्यकर्ता: सैनी

चंडीगढ़/ करनाल, 16 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस को देश की नहीं वोटों की चिंता रहती है। कांग्रेस शासनकाल में जनता को रेलगाड़ियों व बसों में बैठने से भी डर लगता था। उन्होंने कहा कि भाजपा वोटों के लिए राजनीति नहीं करती बल्कि भाजपा देश के हर नागरिक को सुरक्षा देने का काम कर रही है। करनाल में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि 2014 में सत्ता संभालने के बाद मोदी सरकार ने देश की जनता को भयमुक्त करने का काम किया है।

प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि केंद्र में मोदी और राज्य में मनोहर सरकार ने लोगों के जीवन को सरल बनाने के लिए अनेकों योजनाएं चलाई हैं, जिनका लाभ देश और प्रदेश की जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास की सोच के तहत अंत्योदय की भावना से गरीबों को चिकित्सा, शौचालय और हर घर नल से जल उपलब्ध कराया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में ही उज्जवला योजना के तहत गरीब परिवारों को गैस कनेक्शन मिला और करोड़ों महिलाओं को परंपरागत चूल्हे के धुएं से आजादी मिली है।

श्री सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 140 करोड़ लोगों को अपना परिवार मानते हैं। पीएम मोदी के दिखाए रास्ते पर चलते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी हरियाणा की ढाई करोड़ जनता को अपना परिवार मानते हुए सेवा कार्य में लगे हुए हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सरकार के साथ मिलकर जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

नायब सैनी ने कहा कि कार्यकर्ताओं और जनता से मिले समर्थन के दम पर ही मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से धारा-370 को हटाया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश सशक्त और मजबूत हुआ है। इन 9 सालों में भाजपा ने जो वादे किए थे उसे पूरा किया है। 9 सालों में देश का गौरव और सम्मान विश्व स्तर पर उंचा किया। नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस कभी समस्याओं के समाधान के लिए गंभीर नहीं रही। कांग्रेस शासनकाल में जनता गैस सिलेंडरों के लिए लंबी-लंबी लाइनों में खड़ी होकर इंतजार करती थी। मोदी-मनोहर सरकार में अब घर-घर गैस सिलेंडर पहुंच रहे हैं। डबल इंजन की सरकार में देश और प्रदेश तेजी से प्रगति की राह पर है।

प्रदेश अध्यक्ष श्री सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ताकतवर हो रहा है। पूरी दुनिया में भारत की साख बढ़ी है। भारत विकसित बनें इसके लिए तीसरी बार केंद्र में मोदी और राज्य में मनोहर सरकार बनना जरूरी है। श्री सैनी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता और आम जनता यह संकल्प लें कि 2024 में हरियाणा में दस की दस लोकसभा सीटों पर कमल खिलाकर मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। विधानसभा चुनाव में भी प्रचंड बहुमत से मनोहर लाल के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनानी है।

करनाल लोकसभा से सांसद संजय भाटिया ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें छोटे से छोटे कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी मिलती है। भाजपा का कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रधानमंत्री बन सकता है। सांसद ने कहा कि केंद्र की मोदी और हरियाणा की मनोहर सरकार ने 9 सालों में व्यवस्था परिवर्तन किया है। हरियाणा में युवाओं को मेरिट के आधार पर नौकरियां मिल रही हैं। सरकारी सुविधाओं का लाभ नागरिकों को घर बैठे मिल रहा है।  सांसद संजय भाटिया ने कहा कि मोदी सरकार ने नौ साल के दौरान कई ऐसे कल्याणकारी फैसले लिए जिसने देश की तस्वीर बदली है। देश में अर्थव्यवस्था से लेकर स्वास्थ्य, शिक्षा में बड़े बदलाव हुए हैं।

प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी के स्वागत में करनालवासियों ने निकाला रोड शो

मिशन 2024 को भाजपा प्रचंड बहुमत से फतह करेगी: नायब सैनी

चंडीगढ़/ करनाल, 16 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी के नागरिक अभिनंदन व स्वागत में भाजपा कार्यकर्ताओं और करनालवासियों ने रोड शो निकाला। रोड शो के दौरान एक खुली गाड़ी में सवार प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी का जगह-जगह जोरदार स्वागत हुआ। सैकड़ों कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष श्री सैनी के स्वागत में जय श्रीराम, भारत माता की जय के नारे लगाते हुए नायब सैनी के वाहन के आगे चलते रहे। रोड शो अग्रसेन चौक से शुरू हुआ और पुराने बस स्टैंड, घंटा घर चौक, मेन बाजार होते हुए पुरानी सब्जी मंडी समारोह स्थल पर संपन्न हुआ। रोड शो दौरान श्री सैनी ने भी जनता का अभिनंदन स्वीकार किया और आभार भी जताया। रोड शो के दौरान मिले अपार सम्मान से गदगद श्री सैनी ने कहा कि यह सम्मान मेरा नहीं करनाल के जन-जन का सम्मान है।

जैसे-जैसे श्री सैनी का काफिला बढ़ता गया लोगों की भीड़ भी बढ़ती गई। इस दौरान पूरा माहौल भाजपामयी दिखाई दिया। लोगों ने श्री सैनी के स्वागत के दौरान मोदी जिंदाबाद और मनोहर जिंदाबाद के नारे भी लगाए। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष श्री सैनी ने कहा कि महान दानवीर करनाल की पावन धरा पर जो सम्मान यहां की जनता और कार्यकर्ताओं ने किया है उसे कभी कम नहीं होने दूंगा। भव्य स्वागत से उत्साहित श्री सैनी ने कहा कि आप लोगों के अपार समर्थन से मिशन 2024 को भाजपा प्रचंड बहुमत से हासिल करेगी।

रोड शो के उपरांत नागरिक अभिनंदन समारोह में मंच पर पहुंचने पर करनाल के सांसद संजय भाटिया, प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट, जिला प्रभारी दीपक शर्मा, जिला अध्यक्ष योगेंद्र राणा, विधायक हरविन्द्र कल्याण, राम कुमार कश्यप, मेयर रेनू बाला गुप्ता, पूर्व विधायक भगवान दास कबीरपंथी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि संजय बाटला, मुख्यमंत्री के मीडिया कोर्डिनेटर जगमोहन नारायण, लोकसभा विस्तारक शशी टुरेजा, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण लाठर, संजय राणा, महामंत्री राजबीर शर्मा, सुनील गोयल, पूर्व मंत्री शशीपाल मेहता, पूर्व विधायक सरदार बख्शीश, पटौदी से पूर्व विधायक बिमला चौधरी, जिला मीडिया प्रमुख डा. अशोक कुमार सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों, मोर्चा व मंडल अध्यक्षों, पार्षदों ने मंच पर नायब सैनी का फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया।

error: Content is protected !!