गुरुग्राम पुलिस द्वारा 02 मनचलो को सिखाया सबक

गुरुग्राम: 27 अक्टूबर 2023 – श्री शत्रुजीत कपूर IPS पुलिस महानिदेशक हरियाणा के आदेशानुसार महिलाओं की सुरक्षा को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सेफ सिटी कैम्पेन के तहत श्री विकास अरोड़ा IPS पुलिस आयुक्त गुरुग्राम के निर्देशन में कार्य करते हुए गुरुग्राम पुलिस द्वारा दिनांक 25.10.2023 निम्नलिखित 02 मनचलों को काबू करके उनके खिलाफ नियमानुसार निवारक कार्यवाही की गई:-

विजय कुमार (केरला) तथा 2. अतुल (उत्तर-प्रदेश): इन मनचलों को महिला निरीक्षक सुमन, प्रबन्धक महिला थाना सैक्टर 51, गुरुग्राम की पुलिस टीम द्वारा सैक्टर-29, हुड्डा मैट्रो स्टेशन के पास से काबू किया गया।

पुलिस टीम द्वारा काबू किए गए उपरोक्त मनचलों के परिजनों को बुलाया गया। मनचलों के परिजनों की उपस्थिति में उनसे लिखित में माफीनामा लिया गया व भविष्य में इस प्रकार की कोई गतिविधि ना करने की चेतवानी देकर परिजनों के हवाले किया गया।

गुरुग्राम पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने व मनचलों को रंगेहाथ काबू करने के उद्देश्य से महिला पुलिकर्मियों को चिन्हित स्थानों पर सिविल कपड़ों में तैनात किया जाता है। सादे कपड़ों में तैनात महिला पुलिसकर्मी मनचलों की गलत गतिविधियों पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए उन्हें रंगेहाथ काबू करती है और सम्बन्धित पुलिस थाना में ले जाकर उनके परिजनों को थाना में बुलाकर उनके खिलाफ नियमानुसार निवारक कार्यवाही की जाती है तथा महिलाओं का सम्मान करने व महिला सुरक्षा के बारे में देने सहित महिला विरुद्ध अपराधों के लिए कानून में दिए गए प्रावधानों के अनुसार होने वाली कार्यवाही/सजा के बारे में जानकारी दी जाती है, ताकि वे भविष्य में महिलाओं का सम्मान करें और किसी गलत गतिविधि का हिस्सा ना बने।

गुरुग्राम पुलिस महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। गुरुग्राम पुलिस द्वारा मनचलों को काबू करने की प्रक्रिया नियमित रूप से जारी रहेगी, ताकि महिलाओं को एक भयमुक्त माहौल प्रदान किया जा सके। गुरुग्राम पुलिस हर समय [24×7] आपकी सेवा में तत्पर है।

You May Have Missed

error: Content is protected !!