विधानसभा चुनाव में महिलाएं करें अधिक से अधिक मतदान : पर्ल चौधरी    

 पर्ल चौधरी को महिला कांग्रेस द्वारा जालौर संसदीय क्षेत्र में ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी  
लोकतंत्र और प्रजातंत्र में आधी हिस्सेदारी महिला  मतदाताओं की ही
राजस्थान सरकार और कांग्रेस पार्टी की नीतियों के विषय में करें प्रचार    
फर्स्ट टाइम युवा वोटर को बताया गया मतदान का महत्व और ताकत  

 फतह सिंह उजाला                                         

गुरुग्राम 27 अक्टूबर । वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पटौदी से पूर्व एमएलए स्वर्गीय भूपेंद्र चौधरी की पुत्री कांग्रेस नेत्री पर्ल चौधरी ने महिलाओं का आह्वान किया है कि राजस्थान विधानसभा चुनाव के दौरान होने वाले मतदान में अधिक से अधिक मतदान करें। उन्होंने कहा लोकतंत्र और प्रजातंत्र में 50 फ़ीसदी हिस्सेदारी महिलाओं की ही है । इसी मौके पर उन्होंने फर्स्ट टाइम युवा वोटर जिसमें की युवतियों की संख्या अधिक रही का आह्वान किया की युवा वर्ग मतदान का महत्व और अपने वोट की ताकत को अवश्य समझे। 5 वर्ष में एक बार मतदान करके हम सभी अपना जनप्रतिनिधि चुनते हैं । इस बीच में किसी भी कारण से हम अपने चुने हुए जनप्रतिनिधि को चाह कर भी नहीं बदल सकते । इसलिए सामने जो भी उम्मीदवार हो उसके विषय में सही और ठोस जानकारी प्राप्त कर अपने मत का उपयोग करें । यह बात उन्होंने राजस्थान के जालौर विधानसभा क्षेत्र में वहां के कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही । इससे पहले यहां पहुंचने पर पर्ल चौधरी का राजस्थान कांग्रेस पदाधिकारी और महिला कार्यकर्ताओं के द्वारा पगड़ी और फूलमाला पहनकर पारंपरिक तरीके से अभिनंदन किया गया।

इसी मौके पर राजस्थान महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शोभा संदेशा के निर्देश पर विधानसभा चुनाव की तैयारीयों को लेकर भंडारी धर्मशाला में ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमति गोमती मेघवाल की अध्यक्षता में जालोर विधानसभा के चुनाव आब्जर्वर पर्ल चौधरी और जिला महासचिव चम्पा रांगी की उपस्थिति मे बैठक आयोजित की गई।जिसमे विधानसभा चुनाव संबंधित अनेक विषयों में राजस्थान सरकार की योजनाओं,हर बूथ को मजबूत करने,कार्यकर्ताओं की समस्या सुनने,अधिक से अधिक मतदान करवाने की चर्चा की गई। इस दौरान ब्लॉक उपाध्यक्ष सज्जन कंवर,सचिव सिया देवी,वर्षा कुमारी, पारू गर्ग, दादमी देवी,हुआ देवी, रूपी सरगरा,फाऊ देवी, हंजा देवी, हुआ मेघवाल समेत कांग्रेसजन उपस्थित रहे महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश्वरी के नेतृत्व में भी विशेष बैठक का आयोजन किया गया  इस बैठक में फर्स्ट  टाइम वोटर भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे और पूर्व ज़िला पार्षद, गाँव के सरपंच, सहकारिता समिति की अध्यक्षा एवं अन्य गणमान्य महिलाओं से आगामी चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने के लिए गंभीर चर्चा की गई 

जिला महिला कांग्रेस की ओर से  ऑल इंडिया महिला कांग्रेस द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वर पर्ल चौधरी के मुख्य आतिथ्य में जालोर व आहोर विधानसभा की महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान पर्ल चौधरी  ने कहा कि कांग्रेस की ओर से महिलाओं के प्रतिनिधित्व को लगातार बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में महिला कांग्रेस की ओर से गांव-गांव ढाणी ढाणी और शहरों में महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। वर्तमान में राजनीति में महिलाओं का प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है और ऑल इंडिया कांग्रेस का भी लक्ष्य है कि विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में महिलाओं को अधिक से अधिक प्रतिनिधित्व दिया जाए। इस दौरान सरोज चौधरी ने कहा कि जालोर महिला कांग्रेस की ओर से महिलाओं के हित में लगातार आवाज उठाई जाती है। महिला कांग्रेस सक्रिय रूप से अपना कार्य कर रही है।

इस दौरान बाल कल्याण समिति अध्यक्ष लीला राजपुरोहित, प्रवक्ता महिला कांग्रेस सुष्मिता गर्ग, जिला महासचिव चंपा मेघवाल, ब्लॉक अध्यक्ष रशीदा बानो, मनोनीत पार्षद शीला चौधरी, पूर्व सभापति ईन्दु परिहार, रेखा चौधरी, नगर अध्यक्ष वर्षा जैन, ब्लॉक अध्यक्ष गोमती मेघवाल, निरमा सैन मीनाक्षी गर्ग, रेखा देवी तथा अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

You May Have Missed

error: Content is protected !!