प्रदेश मीडिया सह प्रमुख सैनी ने परिवार सहित प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत

चंडीगढ़/ गुरुग्राम, 16 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ रविवार देर सायं प्रदेश मीडिया सह प्रमुख अरविंद सैनी के घर पहुंचे और परिवार का कुशलक्षेम पूछा। प्रदेश अध्यक्ष के घर आगमन पर अरविंद सैनी ने फूलमालाओं से उनका स्वागत किया। जलपान के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा पार्टी नहीं परिवार है। परिवार स्वरूप आज श्री सैनी के घर आना हुआ और उनके परिवार और यहां उपस्थित कार्यकर्ताओं से मिले स्नेह से मैं काफी अभिभूत हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा की रीति नीति का आधार हमारे कार्यकर्ता होते हैं। यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को हमेशा सम्मान करती है।

अरविंद सैनी ने कहा कि अचानक प्रदेश अध्यक्ष श्री धनखड़ के घर आने से वे बेहद प्रसन्नचित हैं। सैनी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने उनके आवास पर आकर परिवार के सभी सदस्यों से बातचीत की और सभी का हालचाल जाना। सैनी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष श्री धनखड़ ने उनके आवास पर आकर उनका मान सम्मान बढ़ाया है जिससे वे बहुत ही उत्साहित हैं। श्री सैनी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष निरंतर कार्यकर्ताओं के घर जाकर उनका मान सम्मान बढ़ाते रहते हैं। जनसेवा के कार्यों के लिए श्री धनखड़ हमेशा कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते रहते हैं। 

error: Content is protected !!