-भाजपा केंद्रीय संसदीय बोर्ड चुनाव समिति की सदस्या डा. सुधा यादव की लंबी उम्र की कामना की

गुरुग्राम। सोमवार को भाजपा केंद्रीय संसदीय बोर्ड चुनाव समिति की सदस्या डा. सुधा यादव को जन्मदिन पर रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य डा. डीपी गोयल व पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा के प्रमुख एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत कमेटी के सह-संयोजक नवीन गोयल ने शुभकामनाएं दी। उन्होंने उनकी लंबी उम्र की कामना की। साथ ही उनके घर के सामने पौधे भी लगाए। इस दौरान कई साथी मौजूद रहे।

नवीन गोयल ने कहा कि पूर्व सांसद डा. सुधा यादव को भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय नेतृत्व में भूमिका में रखकर गुरुग्राम ही नहीं, हरियाणा की जनता का विशेषकर महिलाओं का सम्मान किया है। उनके बेहतर सांसद काल को भी सभी जानते हैं। नवीन गोयल ने कहा कि पार्टी की केंद्रीय टीम में रहते हुए डा. सुधा यादव पार्टी हित में कार्य तो कर ही रही हैं, साथ ही हरियाणा के कार्यकर्ताओं को भी साथ लेकर चल रही हैं। कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से भी वे मिलकर पार्टी संबंधी चर्चा करती हैं। पार्टी के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित और मार्गदर्शन करती हैं। नवीन गोयल ने कहा कि पूर्व सांसद डा. सुधा यादव को भारतीय जनता पार्टी द्वारा हमेशा ही अग्रणी रखा गया है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों को लेकर भी उनकी सक्रियता है। वे केंद्रीय नेतृत्व में हैं, इसलिए उन पर काफी अहम जिम्मेदारियां हैं। उन्होंने सभी साथियों के साथ मिलकर डा. सुधा यादव की लंबी उम्र की कामना की।

नवीन गोयल के साथ डा. सुधा यादव को बधाई देने वालों में सेक्टर-56 आरडब्ल्यूए प्रधान हरीश यादव, भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गगन गोयल, सतीश चोपड़ा, रोहिल्ला समाज के प्रधान पीसी वर्मा, राजेश दत्ता, विरेंद्र यादव, सीनियर सिटीजन मियांवाली कालोनी के प्रधान राजकुमार राव, उत्तराखंड प्रकोष्ठ से सुरेश काला, केशव दत्त शर्मा, कृष्ण बिष्ट, पीसी जैन, राजेंद्र प्रधान धोबी समाज, ललित क्रांतिकारी, संदीप भारद्वाज, सतीश तायल, धानक समाज से रविंद्र धानक, हरकेश प्रधान, गजेंद्र गुप्ता (बॉबी), आजाद वाल्मीकि, विनोद धर्मानी, सतीश धर्मानी, मोहित सीए, अशोक सेन, योगेश आचार्यपुरी, बिट्टू यादव, चंद्रप्रकाश यादव, विजयपाल यादव कन्हई समेत अनेक साथी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!