कुरुक्षेत्र में आयुर्वेद की ज्योति प्रो. डॉ. राजा सिंगला को मिला अनमोल सम्मान:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

षडदर्शन साधुसमाज के संगठन सचिव वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक ने किया प्रो. डॉ. राजा सिंगला को सम्मानित।

कुरुक्षेत्र, संजीव कुमारी 12 दिसंबर : षडदर्शन साधुसमाज के संगठन सचिव वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक ने श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर डॉ. राजा सिंगला को विशेष सम्मान से विभूषित किया। यह सम्मान नेपाल के पवित्र बुड्ढानीलकंठ मन्दिर (काठमांडू) से लाई गई भगवान विष्णु की दुर्लभ प्रतिमा का चित्र भेंट करके प्रदान किया गया। एक ऐसा उपहार जो आध्यात्मिक ऊर्जा और दिव्य आशीर्वाद का प्रतीक है।

प्रोफेसर डॉ. राजा सिंगला आयुर्वेद के क्षेत्र में एक चमकता सितारा हैं। चिकित्सा अधीक्षक के रूप में वे न केवल सामान्य रोगों का उपचार करते हैं, बल्कि असाध्य समझी जाने वाली बीमारियों को भी जड़ से समाप्त करने की कला में निपुण हैं। उनके पास इलाज के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से, विभिन्न राज्यों से और यहां तक कि विदेशों से भी मरीज आते हैं। एक विदेशी युवती ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा, “कई रोग ऐसे होते हैं जो आधुनिक चिकित्सा की समझ से परे होते हैं, लेकिन आयुर्वेद में हर रोग का पूर्ण उपचार संभव है। डॉ. सिंगला की सोच रोगी को जड़ से मुक्त करने की है, जो वाकई सराहनीय है।”

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक ने बताया कि डॉ. सिंगला का परिवार पीढ़ियों से आयुर्वेद सेवा में लगा हुआ है। उनके बुजुर्गों ने भी आमजन को आयुर्वेदिक पद्धति से स्वास्थ्यदान दिया है। संत समाज और समाजसेवी संस्थाओं का निरंतर मार्गदर्शन व आशीर्वाद डॉ. सिंगला को प्राप्त होता रहता है, जो उनकी सेवा को और अधिक प्रेरणादायक बनाता है।

यह सम्मान न केवल डॉ. सिंगला की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि आयुर्वेद की उस शाश्वत परंपरा का उत्सव है जो हजारों वर्षों से मानवता को रोगमुक्त और स्वस्थ जीवन का वरदान दे रही है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!