गुरूग्राम, 13 अक्टूबर। कारपोरेट सामाजिक सहभागिता कार्यक्रम के अंतर्गत आज अदानी विल्मार ग्रुप की ओर से हरियाणा सीएसआर ट्रस्ट के एडिशनल सीईओ गौरव सिंह को एक करोड़ की राशि का चेक प्रदान किया गया।

सीईओ गौरव सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अदानी विल्मार कंपनी के अधिकारी अभिषेक सिंह ने प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण और तालाबों की दशा सुधारने के लिए आज एक करोड़ की राशि का चेक प्रदान किया है। कॉरपोरेट सामाजिक सहभागिता कार्यक्रम के तहत प्राप्त हुई इस धनराशि का पूर्ण सदुपयोग किया जाएगा और इस राशि को पर्यावरण संरक्षण व जोहड़ों को सुंदर बनाने पर खर्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से सीएसआर के तहत अनेक जनकल्याणकारी कार्य करवाए जा रहे हैं, जिनका लाभ अनेक गांवों के निवासियों तथा स्कूली विद्यार्थियों को मिल रहा है।

error: Content is protected !!