-कांग्रेस के नेताओं ने संविधान निर्माता को दी श्रद्धांजलि
गुरुग्राम। मंगलवार को यहां कमान सराय स्थित कांग्रेस भवन में पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग की ओर से संविधान निर्माता बाबा साहेब डा. भीम राव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर बाबा साहेब को नमन किया गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब को पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस सहप्रभारी जितेंद्र बघेल, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र कुमार भारद्वाज, अनुसूचित जाति विभाग हरियाणा के चेयरमैन मनोज बागड़ी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुडग़ांव कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष अनिल धानक ने की। राजस्थान अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल सांखला ने भी समारोह में शिरकत की।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया, वरिष्ठ नेता पंकज डावर,कुलराज कटारिया, पार्षद सतपाल जांघू,पर्ल चौधरी, रोहताश बेदी, सुनीता वर्मा,एडवोकेट सूबे सिंह यादव,भारत मदान,एडवोकेट अरुण शर्मा,पवन पटौदी, प्रदीप सरोहा, सतीश बंधू, झज्जर कांग्रेस जिला अध्यक्ष डा. विजय, प्रदेश महसचिव आर एस गौतम आदि ने भी अपने विचार रखे।
मुख्य अतिथि सहप्रभारी जितेंद्र बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब के द्वारा बनाए गए संविधान ने देश के हर नागरिक को अधिकार दिए। संविधान में हर किसी के अधिकार सुरक्षित किए गए। अपने अधिकारों से ही हम सम्मान से जी रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने संविधान का मखौल उड़ाया है। हर कदम पर संविधान को अपमानित करने का काम किया है। संविधान को बदलने जैसी सोच रखने वाली भाजपा कभी संविधान को सम्मान नहीं दे सकती। उन्होंने कहा कि जनता से वोट लेकर अब भाजपा सरकार हर क्षेत्र में और अधिक महंगाई बढ़ा रही है। यह जनता के साथ धोखा है।
कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार भारद्वाज ने कहा कि बाबा साहब को भारतीय समाज में फैली बुराईयों को दूर करने और वंचित वर्गों को उनके अधिकार दिलाने के योगदान के लिए हमेशा याद किया जाता है। डा. अम्बेडकर अपने पूरे जीवन में दलितों और अन्य सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए लड़े। हमें बाबा साहेब के जन्म और उनके द्वारा किए गए कर्म पर सदा गर्व रहेगा।
हरियाणा कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज बागड़ी ने कहा कि बाबा साहेब की जयंती हमारे लिए एक पूर्व जन्म के जैसा है। हम लोगों का एक संवैधानिक हथियार है। दलित समाज को सारे अधिकार बाबा साहेब के कलम से मिले हैं। जैसे राजा महाराजा की तलवार चलती थी, वैसे ही बाबा साहेब की कलम चलती थी। बाबा साहब के पास 32 डिग्रियां थी और सात भाषाओं का ज्ञान था। उनके जैसा महान व्यक्तित्व पूरी दुनिया में नहीं मिल सकता।
पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया ने कहा कि बाबा साहेब ने 64 विषयों में अपना ज्ञान हासिल किया था। पढ़ाई एक ऐसी चीज है जो संसार में कोई नहीं बांट सकता है। शिक्षा एक ऐसी चीज है जिसे हर कोई नहीं बन सकता है। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने हम सबको जीने का अधिकार दिया है। उनके द्वारा दिए गए अधिकारों से ही हम आज खुलकर अपना जीवन यापन कर पा रहे हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंकज डावर ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर ने जो देश का संविधान बनाया है, वह हमारे अधिकारों का एक गं्रथ है। उसमें लिखे गए अधिकार ही हमारे जीवन को सही दिशा देते हैं। बाबा साहेब ने भले ही अपने बचपन में यातनाएं झेली हों, लेकिन आज पूरा राष्ट्र उनका ऋणी है। उन्होंने हर व्यक्ति को अधिकार देकर मजबूत बनाने का काम किया है।